Makar Rekha In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, विवाह रेखा, भाग्य रेखा समेत कई और भी कई रेखाएं होती हैं। जो हमारी स्वास्थ्य लाइफ, आर्थिक जीवन, विवाह संबंध और करियर लाइफ तक के बारे में काफी कुछ बयां कर देती हैं। यानी किसी भी व्यक्ति की हथेली को देखकर उसका भविष्य जाना जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं मकर रेखा के बारे में जिसे मछली रेखा भी कहते हैं। जानिए क्या कहती है ये रेखा।

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार मकर रेखा बहुत ही कम लोगों के हाथों में पाई जाती है। ये खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। ये रेखा हमेशा बनती बिगड़ती रहती है। अगर आपके हाथ में ये रेखा है तो भविष्य के लिए ये एक अच्छा संकेत है। मकर रेखा किसी भी रेखा के कोने में ही बनती है। यानी ये रेखा किसी भी रेखा के आरंभ और अंतिम भाग पर ही मिलेगी।

यदि कलाई पर मकर रेखा बनती है तो इसका मतलब व्यक्ति की किस्मत काफी तेज होगी। ऐसे लोगों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते रहते हैं। अगर किसी स्त्री के हाथ में ये रेखा बनती है तो इसका मतलब उसका जीवनसाथी धनवान होगा। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

जिन लोगों के मकर रेखा सूर्य पर्वत के पास होती है तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में बितेगा। जिन लोगों के ये रेखा अंगूठे के पास होती है तो ऐसे लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग किसी को भी अपना बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं। (यह भी पढ़ें- भाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल)

मछली रेखा के साथ ही हथेली में मछली का चिन्ह होना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि ये चिन्ह जीवन रेखा या भाग्य रेखा के ऊपर हो तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है। ये निशान लंबी उम्र का भी प्रतीक माना जाता है। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के करियर के लिहाज से सितंबर का महीना रहेगा खास, बढ़ सकती है आमदनी)