अधिकतर लोग नंबर 7 को लकी मानते हैं। इस अंक को भाग्यशाली, समृद्ध, सफलता और प्रसन्नता देने वाला माना गया है। जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 बनेगा। कई अनेक कारणों से ये नंबर महत्वपूर्ण माना गया है। जैसे संसार में सात अजूबे हैं। इंद्र धनुष में भी सात रंग होते हैं। सप्ताह में भी 7 दिन ही होते हैं। सप्तऋषि, सात छंद, सात योग, सात द्वीप हैं। स्वर्ग तक जाने के लिए भी सीढ़ी के सात पायदान माने जाते हैं। मानव शरीर के अंदर सात चक्र होते हैं।

कहा जाता है कि मूलांक 7 वाले बेहद ही भाग्यशाली, कर्मशील, दूरदर्शी होते हैं। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले से ही भांप लेते हैं। इन्हें अलौकिक बातों का ज्ञान होता है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसकी पूरी जानकारी रखते हैं। आप किस्मत के धनी होने के कारण मेहनत करके हर कार्य में सफलता हासिल कर लेते हैं। आपको रहस्यवाद तथा अलौकिक विद्याओं को जानने में रुचि रखते हैं और आप उसमें पूर्णता भी पा लेते हैं।

आपको भीड़ पसंद नहीं है इसलिए आप अकसर अकेला रहना पसंद करते हैं। इसलिए आपके अधिक मित्र नहीं होते। आपके बर्ताव में कठोरता झलकती है। लेकिन आप कुछ मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। आपको अपनी आजादी सबसे प्रिय होती है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपकी काफी रुचि होती है। आप क्लर्क से लेकर उच्च पद पर आसीन अधिकारी तक हो सकते हैं। आप लाइफ में जिस चीज की इच्छा रखते हैं अगर उसके लिए थोड़ा भी प्रयास कर दें तो आपको सफलता अवश्य मिलती है। शनि की प्रिय राशियां हैं शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या की चपेट में, चेक करें अपनी राशि

आप साधारण पद से जीवन का आरंभ करते हैं और अपनी मेहनत एवं भाग्य से शीघ्र ही उच्च पद प्राप्त कर लेते हैं। आपके दुश्मन भी जल्दी बन जाते हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों पर अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहता है। आप अगर किसी को प्यार करते हैं तो पूरे दिल से उसके लिए समर्पित रहते हैं। लेकिन आप खुद पर नियंत्रण भी अच्छे से करना जानते हैं। आप घर को सुसज्जित पसंद करते हैं। बिखरे सामान से आपको चिढ़ होती है। दृढ़ निश्चयी, ईमानदार और साहसी होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग, CM अरविंद केजरीवाल का भी यही है नक्षत्र