Budh Effect Number: अंकों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा ही होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है, तो कोई अशुभ। आजकल तो कार, बाइक और मोबाइल नंबर भी लोग लोग बहुत सोच- समझकर और अपने अनुसार चूज करते हैं।

आपको बता दें कि अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी ना किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें बुद्धि और अच्छी तार्किक क्षमता प्रदान करने वाला माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बिजनेस माइंडडे भी होते हैं और इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों की खास बातें …

होते हैं बिजनेस माइंडेड:

मूलांक 5 वाले लोग चुनौतियों को हमेशा चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और हर हाल में विजय प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। ये लोग नयी- नयी योजनाओं पर काम कर लाभ कमाते हैं। ये व्यापार में रिस्क उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग मनी माइंडेड और बिजनेस माइंडेड होते हैं। बुध देव को वाणी का भी कारक माना जाता है। इसलिए इन लोगों की तार्किक क्षमता और कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है।

जल्दी हो जाते हैं आकर्षित:

ये लोग मित्र जल्दी बनाते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी जाते हैं। मित्रों से इन्हें लाभ भी मिलता है। मूलांक 5 वालों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। कुछ लोग इनसे प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनाते हैं। ये लोग काफी जल्दी किसी की भी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। आमतौर पर इनकी गृहस्थी सुखी रहती हैं। (यह भी पढ़ें)- स्मार्ट और चुलबुली मानी जाती हैं इन 3 राशि की लड़कियां, बोलचाल का अंदाज होता है सबसे जुदा

बनते हैं बड़े कारोबारी:

मूलांक 5 वाले लोग व्यापार और उद्योग धंधों में अच्छी सफलता पाते हैं। या फिर ये लोग बैंक में जॉब शिक्षक या कोचिंग करने वाले होते हैं।  इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है। इस मूलांक वाले लोगों को दिमाग से संबंधित रोग हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: शनि की राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार