Garud Puran: गरुड़ पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं यह भी बताया गया है किन कार्यो को करने से जीवन पर प्रतिकूल और बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार किन कार्यो को रोज सुबह करने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की मान्यता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
रोजाना करें कुल देवता की पूजा
कुल देवता के रुष्ट होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरुड़ पुराण के अनुसार नियमित रूप से कुल देवता या कुल देवी की पूजा करनी चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहने के साथ आर्थिक समृद्धि भी आती है।
भोजन ग्रहण करने से पहले जरूर करें ये काम
गरुड़ पुराण में भोजन ग्रहण करने के भी नियम बताए गए हैं। भोजन ग्रहण करने से पहले रोजोना भगवान और कुल देवता को भोग जरूर लगाएं। इसके बाद ही भोजन ग्रहण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
रसोई की करें पूजा
हिंदू धर्म में रसोई को बहुत ही पवित्र माना जात है। खाना बनाने से पहले रसोई की पूजा करें और खाना बनने के बाद सबसे पहले रसोई को भोग लगाएं। इससे मां लक्ष्मी के पसन्न होने की मान्यता है। साथ ही उनकी कृपा से आर्थिक समृद्धि भी आती है।
नियमित रूप से करें पूजा
सभी को नियमित रूप से देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। साथ ही धार्मिक ग्रंथो का पाठ करना चाहिए। इससे ज्ञान की प्राप्ति होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इससे जीवन में कठिनाइयों के भी कम होने की मान्यता है।
गाय को खिलाए खाना और करें दान
गरुड़ पुराण के अनुसार रोजाना कुछ न कुछ अन्न दान करना चाहिए। गाय और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना चाहिए। गरीबों की भी मदद करनी चाहिए।