Chanakya Niti In Hindi: हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसे बेहद प्यार करने वाला और समझने वाला जीवनसाथी मिले। चाहे लड़का हो या लड़की दोनों की अपने लाइफ पार्टनर को लेकर अलग-अलग उम्मीदें होती हैं और जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता है उसे वो अपना जीवनसाथी चुनते हैं। चाणक्य नीति में ऐसी स्त्रियों के बारे में बताया गया है जिनसें विवाह करने पर किसी भी पुरुष का जीवन धन्य हो जाता है।
चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री अपने लव पार्टनर से अत्याधिक प्रेम करती हो और उसकी हर समय परवाह करती हो ऐसी स्त्री को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे स्त्री के साथ चाहे कितने ही झगड़े क्यों न हो जाएं ये सुलह कर ही लेती हैं। क्योंकि ये अपने पार्टनर को जरा सा भी परेशान नहीं देख सकतीं। अत: ऐसी स्त्री के साथ विवाह करना उत्तम माना जाता है।
हमेशा ऐसी स्त्री से विवाह करना चाहिए जो किसी से प्रेम संबंध में न हो। क्योंकि प्यार दोनों तरफ से होता है। अगर आप दबाव डालकर उसके साथ विवाह करेंगे तो ऐसी स्त्री आपसे दिल से कभी नहीं जुड़ पाएगी। इसलिए स्त्री से विवाह करने से पहले उसके मन की बात भी जरूर जान लें।
चाणक्य कहते हैं कि हमेशा ऐसी स्त्री के साथ ही विवाह करना चाहिए जो आपकी बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता को महत्व देती हो। क्योंकि सुंदरता तो एक समय बाद ढल जाती है लेकिन स्वभाव जीवन भर वैसा ही बना रहता है। क्योंकि जिस स्त्री को आपके स्वभाव से प्रेम होगा वो जीवन भर आपका साथ निभाएगी। (यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए जाते हैं ये आसान उपाय, जानिए)
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि प्रत्येक स्त्री अपने पति में अपने पिता की छवि देखती है। वो चाहती है कि उसका पति उसे अपने पिता के जैसे ही सम्मान दे और उसकी परवाह करे। इसलिए जब आप किसी स्त्री से विवाह करने जा रहे हों तो उससे बातचीत करके ये जानने की कोशिश करें कि आपको लेकर उसके क्या विचार हैं और आपसे वो क्या उम्मीद रखती है। दरअसल जो स्त्री अपने मन में यह भाव रखती है कि उसका पति उसके पिता के समान ही उसका ख्याल रखे। तो वो भविष्य में आपको कभी भी धोखा नहीं देगी। (यह भी पढ़ें- शनि जब कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश तो मंगल और चंद्र ग्रह की राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या)