Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में इतिहास के महान आचार्य चाणक्य के विचारों को बताया गया है। माना जाता है कि चाणक्य सामाजिक, दार्शनिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवहार की गहरी समझ रखते थे। इसलिए चाणक्य को किंग मेकर कहा जाता है। इतिहास के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले चाणक्य के विचारों को वर्तमान समय में भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि चाणक्य के विचारों को अपने जीवन में अपनाने वाला मनुष्य हमेशा बुद्धिमानों में गिना जाता है। ऐसे व्यक्ति के ज्यादातार फैसले सही साबित होते हैं। चाणक्य नीति में कहा गया है कि अपने जीवन से जुड़े सभी बातों को अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को नहीं बताना चाहिए। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें केवल स्वयं तक रखना चाहिए। आइए जानते हैं –

Chanakya Niti On Secrets of Life: कभी भी अपने दुखों के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि आपके सामने ले व्यक्ति सहानुभूति दिखाएगा। लेकिन आप से दूर होते ही वह समाज में आपका मजाक उड़ाने का काम करेगा। अपने दुख केवल ईश्वर से कहें।

चाणक्य नीति में कहा गया है कि किसी भी मनुष्य को अपने प्रेम संबंध का ज़िक्र किसी और व्यक्ति से नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी व्यक्ति को अपने प्रेम संबंध बताते हो तो यह भविष्य में आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

अपनी नीति में चाणक्य बताते हैं कि कभी किसी व्यक्ति को धन के बारे में नहीं बताना चाहिए। चाहे धन कितना ही ज्यादा हो या कितना ही कम हो उसे छुपा कर रखना चाहिए। धन के विषय में केवल स्वयं ही विचार करें और निर्णय लें।

आपके दांपत्य जीवन में जो भी उतार-चढ़ाव आएं या रिश्ते में अनबन हो। उसे किसी से नहीं कहना चाहिए। ऐसा करने से समाज में चरित्र पर उंगली उठाई जाती हैं। साथ ही ऐसा करने से मनुष्य समाज में हंसी का पात्र बन जाता है।

परिवार के सदस्यों को कभी भी एक दूसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए। विशेष तौर पर घर से बाहर के लोगों या रिश्तेदारों से तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पूरे परिवार की इज्जत पर सवाल उठाए जाते हैं।