Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है।
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में 4 चीजों को सबसे ऊंचा दर्जा दिया है। चाणक्य जी के अनुसार यह चीजें दुनियाभर में सबसे ज्यादा ताकतवर होती हैं। इसलिए चाणक्य जी मानते हैं कि इन चीजों का व्यक्ति को हमेशा अपने जीवन में सम्मान करना चाहिए।
सबसे ऊंचा होता है मां का दर्जा:
आचार्य चाणक्य के अनुसार पूरी दुनिया में गुरु और देवी-देवताओं से भी सबसे ऊंचा दर्जा मां का होता है। इसलिए मां को हमेशा सम्मान देना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी मां को सम्मान देता है, अपनी जिंदगी में उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। क्योंकि मां कष्ट झेलते हुए बच्चे को 9 महीने अपनी कोख में रखती है। इसलिए बच्चा मां का कर्ज कभी नहीं चुका सकता है।
अन्नादान है महादान:
आचार्य चाणक्य मानते हैं कि अन्न का दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। अन्न का दान करने और पानी पिलाने से आपको जरूरतमंदों की दुआएं लगती हैं। इसलिए मनुष्य को हमेशा दान-पुण्य करते रहना चाहिए। जो इंसान किसी गरीब या जरूरतमंद का पेट भरता है, उससे बड़ा मसीहा कोई नहीं होता। (यह भी पढ़ें)- किसी से भूलकर भी ना करें इन 5 बातों का जिक्र, नहीं तो हो सकता है नुकसान, जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति
गायत्री मंत्र है महामंत्र:
आचार्य चाणक्य मानते हैं कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र है, गायत्री मंत्र। इस मंत्र की रचना ऋग्वेद से हुई है। साथ ही इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति को अपनी जिंदगी में शक्ति, लंबी उम्र और अपार धन-संपत्ति प्राप्त होती है।
एकादशी को करनी चाहिए भगवान विष्णु की पूजा:
चाणक्य जी ने एकादशी तिथि को सबसे ज्यादा पवित्र बताया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सारे पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही एकादशी तिथि की पूजा करने से आपको अधिक फल प्राप्त होता है। साल भर में लगभग 24 एकादशी पड़ती हैं। इन सभी में कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। (यह भी पढ़ें)- Chanakya Niti: जिनकी पत्नी में होतीं हैं ये 4 खूबियां, बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लड़के; जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति
