Name Astrology: कहते हैं व्यक्ति के नाम में उसका नेचर और व्यक्तित्व छुपा होता है। ये सही भी है, क्योकि जब भी कोई बच्चे का जन्म होता है। तो सबसे पहले उसका नामकरण किया जाता है। साथ ही बहुत सोच- समझकर नाम रखा जाता है। 

आपको बता दें कि नाम का पहला अक्षर किसी न किसी राशि से जुड़ा होता है और उसका उस राशि का प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है। यहां हम उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे शुरू होने वालीं लड़कियां बेहद तेज दिमाग की होती है। इनके अंदर टैलेंट कूट- कूट कर भरा होता है। साथ ही ये अपनी तेज बुद्धि के कारण हर किसी के तारीफें बटोरती हैं और करियर में बहुत जल्दी तरक्की हासिल कर लेतीं हैं। आइए जानते हैं ये किन अक्षर की लड़िकियां हैं…

A और B अक्षर वालीं लड़कियां: 

नाम ज्योतिष के मुताबिक जिन लड़कियों का नाम A और B अक्षर से शुरू होता है। ऐसी लड़किया बेहद तेज दिमाग की और दूरदर्शी होतीं हैं। ये कम समय में ही करियर में अच्छा मुकाम पा लेतीं हैं। कार्यस्थल हो या घर हर जगह ये सबकी वाहवाही लूटने में नंबर वन पर रहती है। इनके काम करने का तरीका काफी इंप्रेसिव होता है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त होता है। ये बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना बड़ी ही आसानी से कर लेती हैं।

P और K अक्षर वालीं लड़कियां:

नाम ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों का नाम P और K शुरू होता है। ये लड़कियां भी काफी तेज बुद्धि की मानी जाती हैं। इनके अंदर सही समय पर सही निर्णय लेने की शक्ति होती है। जिस कारण ये करियर में काफी आगे बढ़ती हैं। साथ ही इनके बात करने की स्टाइल काफी अलग होती है। इसलिए लोग इनसे मिलकर पहली मुलाकात में ही इनके दीवाने हो जाते हैं। हालांकि ये स्पष्टवादी भी होतीं हैं और जो कुछ कहना है मुंह पर कह देतीं हैं। (यह भी पढ़ें)- 30 महीने बाद शनि देव करने जा रहे हैं गोचर, इन 2 राशियों पर शुरू होगी ढैय्या, जानें उपाय

R और S नाम वालीं लड़कियां:

जिन लड़कियों का नाम R और S अक्षर से शुरू होता है। ये लड़कियां भी जन्म से होशियार मानी जाती हैं। ये अपने करियर को लेकर काफी गंभीर होती हैं। ये जिस क्षेत्र में काम करती हैं वहां बहुत जल्दी काफी अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इनके काम की हर जगह प्रशंसा होती है। साथ ही ये लड़कियां लैविश लाइफ जीने की शौकीन होतीं हैं और इनके शौक भी महंगे- महंगे होते हैं, जिसके लिए खूब मेहनत करतीं हैं। (यह भी पढ़ें)- 18 साल बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे छाया ग्रह केतु, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग