आपने अक्सर देखा होगा लोगों को कहते हुए कि आज किसका सुबह उठकर किसका मुंह देखा था तो पूरा दिन खराब जा रहा है। दरअसल शास्त्रों के मुताबिक सुबह जल्दी शुभ माना जाता है। जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उन पर सूर्य देव की कृपा रहती है। साथ ही उनकी जिंदगी से दुर्भाग्य दूर चला जाता है और मां लक्ष्मी मेहरबान रहतीं हैं। लेकिन क्या आपको पता है धार्मिक शास्त्रों में कुछ उपायों का वर्णन किया गया है, जो सुबह उठकर व्यक्ति को करने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का बेड लक गुड लक में बदल जाता है। साथ ही उसका पूरा दिन अच्छा जाता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
सुबह उठकर इस मंत्र का करें जाप:
धार्मिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को सुबह जागते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को एक साथ मिलाकर उनके दर्शन करने चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि आंख खुलते ही सबसे पहले यह कार्य करना है। हथेली देखने से पहले किसी भी वस्तु या व्यक्ति को नहीं देखना है। इस कार्य को अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल कर लें। इसके साथ ही आपको हथेली देखते समय एक मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिए। जानिए मंत्र…
अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखते समय इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप अवश्य करें, आप एक से अधिक बार भी मंत्र उच्चारण कर सकते हैं।
मंत्र- “कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम्।।“
ग्रहों के राजा सूर्य देव को दें अर्घ्य :
व्यक्ति को सुबह उठकर रोज सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। ध्यान रहे सूर्य देव को जल देते समय तांबे के पात्र का ही प्रयोग करें। क्योंकि तांबे के धातु का संबंध सूर्य देव से है। ऐसा करने से आपको सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी। क्योंकि सूर्य देव का संबंध पितृगण से माना जाता है।
बनी रहती है सुख-समृद्धि:
व्यक्ति को रोज तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मका का वास होता है और निगेटिव एनर्जी दूर जाती है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
पहले सीधा पैर घर से बाहर रखें:
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी कार्य का प्रारंभ सीधे हाथ और सीधे पैर को आगे बढ़ाकर किया जाए तो सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार सभी धार्मिक पूजन कर्म सीधे हाथ से ही किए जाने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए रोग सीधा पैर निकालकर घर से निकलना चाहिए।
माता-पिता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें:
रोज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। जिन लोगों से उनके माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उनसे सभी देवी-देवता भी प्रसन्न रहते हैं। साथ ही माता- पिता के चरण स्पर्श करने से जन्मकुंडली में सूर्य और गुरु ग्रह भी सकारात्मक रहते हैं।
