Makar Rashi (Capricorn Zodiac Sign) People Personality: जन्म लेते ही व्यक्ति की राशि निर्धारित हो जाती है। किस व्यक्ति के अंदर क्या खूबी है और क्या कमजोरी है इस बात का पता उसकी राशि से लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मकर राशि के जातकों की जिन पर शनि का प्रभाव रहता है। क्योंकि शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। जानिए कैसे होते हैं इस राशि के लोग।

इस राशि के लोग अत्यंत ही व्यवहारिक होते हैं। ये अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर भी रहते हैं। ये मेहनती, ईमानदार, धैर्यवान, सहनशील और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें कोई भी चीज कड़ी मेहनत करते ही प्राप्त होती है। अपनी मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी के चलते ये लोग जीवन में प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और पैसे सबकुछ हासिल कर लेते हैं। इस राशि के जातकों में एक खूबी ये होती है कि ये दुनिया की परवाह नहीं करते। यानी कौन इनके बारे में क्या सोच रहा है इस बात से इन्हें कोई मतलब नहीं होता।

इन्हें खुद की तारीफ सुनना पसंद है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह होने के कारण ये लोग काफी अनुशासनशील होते हैं। ये लोग जिस काम को चुनते हैं उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं। ये कठोर स्वभाव के माने जाते हैं लेकिन वास्तव में ये काफी विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं। आप दूसरों को सुनने की बजाय अपनी बात रखना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग इलेक्ट्रोनिक्स गजेट्स के उपयोग में बड़े माहिर होते हैं। इन्हें अमूमन 36 साल की उम्र के बाद सफलता मिलने के ज्यादा चांस रहते हैं। (यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष की अगस्त महीने को लेकर भविष्यवाणी; इन जन्म तारीख वाले लोगों की आय में हो सकती है वृद्धि)

मकर राशि वाले पैसा संभलकर खर्च करते हैं। इस राशि की स्त्रियां काफी सहनशील होती हैं। ये अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने पर विश्वास करते हैं और किसी भी तरह के आसान रास्ते से नफरत करते हैं। इस राशि के जातक चतुर व्यापारी बन सकते हैं। ये शिक्षाविद्, उद्योग, कृषि, प्राचीन वस्तुओं आदि के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं। शिक्षाविद्, उद्योग, कृषि, प्राचीन वस्तुओं आदि के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें- अगस्त में इन 3 राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के आसार, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?)