ज्योतिष शास्त्र में ऐसा उल्लेख मिलता है कि व्यक्ति के बाल से उसके भाग्य का संबंध है। साथ ही व्यक्ति की किस्मत उसके बालों के रंग-रूप और स्वरूप पर निर्भर करता है। ज्योतिष के अनुसार बालों का सीधा संबंध ग्रह से है। क्योंकि जब भी व्यक्ति का मंगल खराब होता है तो उसका सीधा असर व्यक्ति के बालों पर पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह ऐसा क्यों है? यदि नहीं तो चलिए आगे हम इसे जानते हैं।

मंगल की वजह से बालों की लंबाई कम होती है और घनापन कम होता है। बालों की लंबाई और घनेपन का सीधा संबंध मंगल और राहु के खराब योग का भी होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि व्यक्ति का बाल अचानक झड़ने लगते हैं और उसके बाद निजी जीवन में भी उथल-पुथल होने लगती है। बाल व्यक्ति का व्यक्तित्व को दर्शाता है। साथ ही यह व्यक्ति के मानसिक स्थिति को भी दर्शाता है। साथ ही ग्रहों और भविष्य के बारे में बताते हैं। इसके अलावा बाल वैवाहिक जीवन का सटीक संकेत देते हैं। इससे व्यक्ति के मिजाज का भी पता चलता है। वहीं बाल का रंग शरीर की क्रियाओं के बारे में भी बताता है।

दरअसल बिना गुरु, मंगल और शनि की मदद से शादी होती है। सिर के ऊपर से बालों का झड़ना मंगल और बृहसपति ग्रह की कमजोरी को दर्शाता है। बालों का झड़ना यह भी बताता है कि व्यक्ति कितना मांगलिक है। साथ ही बल यह भी बताता है कि जातक की कुंडली में मंगल दोष है। मंगल, बृहस्पति और शनि की प्रसन्नता के बिना जातक का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं हो सकता है। उसके वैवाहिक जीवन में हमेशा अनावश्यक कलह होता रहता है। जिससे उनका जीवन कष्टमय हो जाता है।