Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 28 मार्च से 03 अप्रैल का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि से शुक्र का गोचर 11वें भाव में हो रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र देव आपके दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मौसम बदलने से स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
वृष राशि: इस सप्ताह आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र का गोचर दशम स्थान मेंं होगा। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपका इंक्रीमेंट भी हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है और नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी सुधार आ सकता है, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। जीवनसाथी और परिवार जनों का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि: इस सप्ताह पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। मतलब जो उलझे हुए विषय थे वो सुलझ सकते हैं। वहीं इस सप्ताह व्यापार में लाभ सामान्य रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में कुछ बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। लापरवाही और आलस्य की वजह से कोई जरूरी काम छूट सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। वहीं इस सप्ताह मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।
कर्क राशि: इस सप्ताह आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही काफी समय से जिस कार्य को लेकर आप प्रयासरत थे, उससे संबंधित शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। लेकिन धन के मामले में कोई भी निर्णय बहुत सोच- समझकर लें, तो बेहतर होगा। साथ ही इस सप्ताह व्यवसायिक यात्रा करने से बचें, क्योंकि यात्रा व्यर्थ हो सकती है। वहीं इस सप्ताह पति-पत्नी के संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक मधुरता आएगी। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु बृहस्पति सप्तम भाव में उदय हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आ सकती है। साथ ही साझेदारी के काम में ग्रोथ हो सकती है। वहीं इस समय आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग सिंगल हैं उनको इस दौरान शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है। जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको कोई पद मिल सकता है। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
कन्या राशि: इस सप्ताह आपको पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देनी की जरूरत है। तब ही कोरोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह आप किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपने कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। इस सप्ताह करियर में आपको हर स्थिति में, भाग्य का साथ मिल सकेगा। जो इस बात को दर्शाता है कि इस समय आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से, उचित प्रशंसा और सहयोग भी प्राप्त होगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंधों में मधुरता आ सकती है।
तुला राशि: इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपके मन में हर्ष रहेगा। वहीं किसी व्यक्ति के साथ पुराना विवाद खत्म हो सकता है। लेकिन इस सप्ताह आपके कुछ नज़दीकी लोग, आपके निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। इसलिए निजी जिंदगी में उनकी एंट्री न कराएं। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। इस समय कोई बहुत अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस सप्ताह खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि: व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। वहीं कार्यस्थल में सभी कार्य अपनी निगरानी में ही करवाएं। किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। वहीं इस सप्ताह आपको सामान्य से कम मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय अवधि में आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति भी बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। इस सप्ताह पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें, तो बेहतर होगा। (यह भी पढ़ें)- Dream Interpretation: सपने में खुद को रोते दिखना किस बात का है संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
धनु राशि: इस सप्ताह कारोबार को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच विचार न करें अन्यथा कोई डील हाथ से निकल सकती है। वहीं इस सप्ताह पारिवारिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों को बहुत ही सावधानी से निपटाएं। साथ ही पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। दूसरों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें तथा आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। मौसम बदलने से खांसी या गले में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है।
मकर राशि: इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में दिक्कतें आ सकती है। लेकिन शुक्र के दूसरे भाव में गोचर से इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ था उसका प्रमोशन हो सकता है। घर का वातावरण सुखद तथा खुशनुमा रहेगा। तथा सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सकारात्मक व्यवहार रखेंगे। मौसम बदलने की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। (यह भी पढ़ें)- Budh Ast 2022: व्यापार के दाता बुध देव हुए अस्त, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें
कुंभ राशि: आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के लिए शुक्र योगकारक ग्रह हैं और यह कुंभ राशि के जातकों के लिए केन्द्र और त्रिकोणों के स्वामी भी होते हैं। इसलिए इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका मजबूत रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर्स, रियल एस्टेट एजेंट्स, ट्रैवेल एजेंट्स और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। अपने पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप ना होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। अत्यधिक तनाव की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
मीन राशि: इस सप्ताह सितारों का आपको पूरा साथ मिलेगा। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप स्वयं ही निकालने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। लेकिन व्यापार में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय अपनी कार्यप्रणाली और क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी। (यह भी पढ़ें)- शुक्र ग्रह करने जा रहे हैं कुंभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग