Budh Uday 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन लकी रहता है और किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के दाता बुध 28 जनवरी 2022 को उदय हो चुके हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। बुध ग्रह उदय होने से मनुष्य को ये सब चीजें प्राप्त होंगी। वहीं बुध ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली के दशम (करियर, व्यापार) के भाव में बुध देव उदय हुए हैं। आपको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप इस दौरान अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी वाहवाही हो सकती है। व्यापार में आप कोई नई डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सकता है। 

वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली के नवम (भाग्य) स्थान में उदित हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां फायदा होगा। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ या किसी नए काम में हाथ डालने से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। कामयाबी आपके कदम चूमेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा। (यह भी पढ़ें)- Shani Vakri 2022: 141 दिन वक्री रहेंगे आयु प्रदाता शनि देव, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें, जानें उपाय

मीन राशि: इस राशि के लोगों को बुध का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें (इनकम) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। आप इस दौरान किसी की सहायता कर सकते हैं। साथ इस समय आपको कई स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि: बुध देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन) भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है। साथ ही आपके धन भाव में सूर्य, बुध और शनि की भी युति बनी हुई है, जिससे आप किसी प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होने के संकेत भी हैं। इस समय आप नया वाहन लेने की भी सोच सकते हैं। साथ ही संतान का किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन भी करा सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Name Astrology: इन अक्षरों के नाम वालीं लड़कियों का दिमाग पढ़ पाना माना जाता है बहुत ही मुश्किल, ये कहती हैं कुछ और करतीं हैं कुछ