वैदिक ज्योतिष में हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। जैसे सोमवार दिन पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है और मंगलवार पर मंगल ग्रह का। आपको बता जब कोई बच्चे का जन्म होता है तो वह जिन दिन पैदा हुआ है उस दिन के स्वामी ग्रह का प्रभाव बच्चे के ऊपर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मंगलवार के दिन पैदा हुए लोगों की खूबियों और गुणों के बारे में। आइए जानते हैं…
होते हैं साहसी और स्वाभिमानी:
आपको बता दें दि मंगलवार दिन पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस दिन पैदा हुए लोग साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं और जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं। ये लोग कभी- कभी छोटी- छोटी मजाकों को भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। साथ ही यह किसी भी परेशानी के आगे जल्दी घुटने नहीं टेकते और ना ही गलत बात को स्वीकार करते हैं। वहीं दोस्त हों या रिश्तेदार इनके स्वभाव के कारण दूरी बनाकर ही रहते हैं।
लग्जरी लाइफ होती है पसंद:
इन लोगों को लग्जीरियस लाइफ जीना पसंद होता है। साथ ही ये लोग मंहगे- महंगे कपड़े खरीदने के शौकीन होते हैं। ये अपने शौक- मौज पर खुलकर खर्च करते हैं। इन लोगों को गलत बात बर्दाश्त नहीं होती है और जहां भी इनको गलत लगता है ये तुरंत उसका विरोध करते हैं। साथ ही एक बार यदि कोई इन्हें धोखा दे दे तो ये उसे माफ नहीं करते हैं।
अपने मूड के अनुसार करते हैं बात:
ये लोग स्ट्रेट फारवर्ड होते हैं इसलिए अक्सर लोग इनके बारे में गलत धारणा बना लेते हैं कि यह घमंडी और ऐरोगेंट हैं लेकिन यह दिल से बहुत कोमल होते हैं। ये अपनी मस्ती में रहते हैं। साथ ही अपने मूड के अनुसार बातचीत करते हैं। ये लोग मेहनती भी होते हैं और जो करते हैं अपने दम पर करते हैं।
जानिए किस फील्ड में कमाते हैं नाम:
मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग पुलिस, सेना, मैकेनिक, इंजीनियर, मार्केटिंग या मशीनरी आदि में क्षेत्र में सफलता पाते हैं। इनका शरीर गठीला होता है, जिसकी वजह से ये सेना, पुलिस आदि में चुने जाते हैं। ये धुन के पक्के होते हैं। जो ठान लें, पूरा करके ही दम लेते हैं।