अंकों का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो अनलकी। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों तक वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। यह लोग रहस्यमयी और न्यायप्रिय होते हैं। यह लोग किस्मत से ज्यादा अपने कर्म पर भरोसा करते हैं और जिन काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
मेहनती और कर्मठ होते हैं
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है उन लोगों को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं आता। यह अपने काम से मतलब रखते हैं। साथ ही ये लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं और ये लोग भौतिकवाद से थोड़ा दूर ही रहते हैं। लेकिन इन लोगों को अपनी बुराई पसंद नहीं होती है। ये लोग नाराज भी जल्दी हो जाते हैं। ये लोग किस्मत के ज्यादा धनी नहीं होते। लेकिन 30 साल के बाद इनकी तकदीर अचानक से बदल जाती है। लाइफ में इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये पीछे नहीं हटते हैं।
सेविंग करने में होते हैं माहिर
अंक विज्ञान अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है ये लोग सेविंग करने में माहिर होते हैं और इनका अच्छा खासा बैंक बैलेंस होता है। वहीं ये लोग एकदम किसी चीज पर पैसा खर्च नहीं करते हैं। ये लोग पैसा खर्च करने से पहले काफी सोच- विचार करते हैं। साथ ही ये लोग नौकरी और बिजनेस दोनों ही अच्छे से करने में माहिर होते हैं।
जानिए शुभ दिन, कलर और कार्यक्षेत्र
ये लोग अगर लोहे, पेट्रोल, खनिज और ऑयल का काम करें तो अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं मूलांक 8 के जातक के लिए शनिवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। मूलांक 8 के जातक के लिए हल्का नीला और काला रंग शुभ माना गया है। इसलिए इन लोगों को कोई भी शुभ काम करने से पहले काले और नीला रंग के कपड़े पहन सकते हैं।