Rashifal (Horoscope) Today, 25 December 2019: 25 दिसंबर 2019, आज क्रिसमस (Christmas 2019) पर्व है। यानी प्रभु ईशु का जन्मदिन। अब बात राशिफल (Horoscope Today) की करें तो सिंह राशि के लिए आज सावधानी से बोलने की सलाह दी जाती है तो वहीं मेष राशि को धोखा मिलने की संभावना जताई जा रही है। वैसे ज्यादातर राशियों के लिए क्रिसमस का ये दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार किसके सितारे क्या बोलते हैं…
2020 Horoscope: 2020 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगी। दूर की यात्रा से बचें और वाहन को सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी भी अंजान शख्स पर भरोसा न करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।
वृष राशिः जीवनसाथी आपका हर निर्णय में सहयोग करेगा। शेयर में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आगे आपको धनलाभ होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे। क्रिसमस पर आपको रोजगार मिल सकता है।
मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। मान सम्मान मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वुद्धि विवेक से सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ समाचर मिल सकता है, जिससे परिजनों की खुशी बढ़ेगी।
26 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण से संबंधित पूरी डिटेल यहां जानिए
कर्क राशिः ग्रह- नक्षत्रों में हल्का परिवर्तन होगा लेकिन फिर भी भाग्य आपका साथ देगा। संगीत में रूझान बढ़ाएंगे। कलाकारों के लिए अपनी कला को प्रदर्शित करने का आज अनुकूल दिन है।
सिंह राशिः दिन सामान्य रहेगा और मिश्रित फलदायी होगा। बेमतलब के विवादों में समय न नष्ट करें और अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ भी बोलने से पहले 2 बार सोचें।
कन्या राशिः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मेहनत आज रंग लाएगी और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्या आपका साथ देगा। धनलाभ होगा।
तुला राशिः आज का दिन आपके बेहद शुभ है। जिस भी कार्य को करना चाहते हैं लाभ ही लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। हर निर्णय में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
वृश्चिक राशिः समस्याओं का समाधान होगा और कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सीनियर्स का साथ मिलेगा। काम में उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन कार्य में खर्च बढ़ेंगे।
धनु राशिः अनावश्यक खर्च करने से बचें। कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जो सम्मान आपने पूर्व में कमाया है उसे सहेजे रखने के लिए सोच समझकर बात करें।
मकर राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ है। धन लाभ की पूरी संभावाएं हैं। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा है। विशेष लाभ के योग हैं। लंबित कार्य पूरे होंगे। जोखिम भरे निवेश में आप लाभान्वित होंगे।
कुंभ राशिः भक्ति संगीत में रूझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर बिजी रहेंगे। किसी अच्छे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जिससे खुशी मिलेगी।
मीन राशिः भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे और उन्नति के रास्त खुलेंगे। आध्यात्मिक की ओर रुझान बढ़ेगा और घर में शांति का माहौल रहेगा।