Rashifal December 2019, Monthly Rashifal (Monthly Horoscope), मासिक राशिफल December 2019: ग्रहों के निरंतर स्थान बदलने और राशियों के भ्रमण का सीधा असर आपके जीवन पर होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सभी ग्रहों के गोचर काल में सबसे ज्यादा सूर्य और चंद्रमा प्रभाव डालते हैं। चंद्रमा जिस तरह से तेजी से स्थान परिवर्तन करते हैं इसका सीधा असर आपके मन:स्थिति पर दिखता है। आइए जानते हैं ग्रहों की बदलती चाल का आपकी राशि में दिसंबर मास में क्या प्रभाव रहने की संभावना जताई जा रही है। अपनी राशि के अनुसार दिसंबर 2019 का राशिफल परिणाम जानने के लिए राशि पर क्लिक करें:

कन्या | मीन | सिंह | कुंभ | मकरधनु |

कर्क | मिथुन | वृश्चिक | वृषभ | मेष | तुला

साल 2019 का आखिरी महीना दिसंबर वैसे तो हर राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस महीने में मांगलिक कार्य भी होंगे और नए साल के स्वागत की तैयारियां भी। पर हर महीने जैसा कि कोई न कोई अशुभ दिन भी होता है ठीक उसी प्रकार आपको ये भी जान लेना चाहिए कि दिसंबर महीने में आपके लिए क्या शुभ और क्या सचेत रहने वाला दिन और समय है।

मेष राशि वालों के लिए दिसंबर की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव से रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान जरूर दें। साल का आखिरी यानी 25,26 तारीख ज्यादा सावधानी बरतने का दिन है। वृषभ राशि के लिए भी 26 और 27 दिसंबर अशुभ संकेत लेकर आ रहा है।

मिथुन राशि वालों की लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है इस महीने लेकिन 19 और 20 दिसंबर को खास सावधानी रखें। कर्क राशि वाले गुप्त शत्रु से सावधान रहें, उनके लिए 3 और 4 दिसंबर का दिन सचेत रहने का दिन है। सिंह राशि वालों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा लेकिन 5,6 और 7 सितंबर को खास ऐहतियात बरतने की जरूरत है।

26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कई राशि वालों की किस्मत बदलने के आसार हैं। वैज्ञानिक भाषा अनुसार ये वलयकार सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण में सूर्य पूरे तरीके से चंद्रमा से नहीं ढकता बल्कि इसका कुछ भाग प्रकाशवान रहता है। जानिए किन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का क्या असर पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव और उपाय