Aaj Ka Panchang 6 September 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। आज के दिन सप्तमी तिथि शाम 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे हैं। इसके साथ ही आज कालाष्टमी का भी व्रत रखा जा रहा है। जानिए आज का पंचांग।
आज की तिथि
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि समाप्त- शाम 3 बजकर 38 मिनट तक।
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 06 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर
अष्टमी तिथि समापन: 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त
रोहिणी नक्षत्र आरंभ- 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू
रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक
हर्षण योग- रात 10 बजकर 25 मिनट तक
वज्र योग- रात 10 बजकर 25 मिनट तक से 7 सितंबर को रात 10 बजकर 1 मिनट तक
सर्वार्थसिद्धि योग – सुबह ल9 बजकर 20 मिनट से 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक
त्रिपुष्कर योग –सूर्योदय से आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक
आज का व्रत- श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन ही रात के समय कंस के कारगर में देवकी की कोख से जन्म लिया था। इस दिन देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल की जन्माष्टमी काफी खास है, क्योंकि ऐसा सयोग करीब 30 सालों के बाद बन रहा है।
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 14 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 36 मिनट पर
चंद्रोदय – 6 सितंबर को रात 11 बजकर 15 मिनट पर
चन्द्रास्त – 6 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल – दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक
कुलिक – सुबह 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।