Aaj Ka Panchang 6 June 2025: आज निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज का दिन कई कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशियों की किस्मत भी चमक सकती है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के साथ व्यतिपात, वरीयान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आज के दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। इस एकादशी को सबसे कठोर एकादशी कहा जाता है, क्योंकि इसमें जल तक पीने की मनाही होती है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त से लेकर चंद्रोदय का समय, ग्रह गोचर सहित अन्य जानकारी…

आज का तिथि 6 जून 2025

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून  2025 को सुबह 02 बजकर 16 मिनट से  आरंभ हो रही है, जो 7 जून को 4 बजकर 49 मिनट को समाप्त होगी।

आज का शुभ मुहूर्त 6 जून 2025

व्यतिपात योग- 6 जून को सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक
हस्त नक्षत्र-  सुबह 06:33 तक
चित्रा नक्षत्र- सुबह 06:33 से 7 जून को सुबह 09:39 तक
रवि योग- सुबह 05:12 से सुबह 06:34 तक
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:58 दोपहर 12:52 तक
विजय मुहूर्त- 02:21 से 03:28 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:24 से शाम 07:23 तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:09 से 05:07 तक
अमृत काल- सुबह 06:04 से 07:45 तक
निशीथ काल मुहूर्त- रात 11:43 से रात 12:24 तक
संध्या पूजन- शाम 06:21 बजे से शाम 07:03 तक

आज का व्रत 6 जून 2025- निर्जला एकादशी

आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन बिना जल, अन्न खाएं व्रत रखते हैं और पारण के समय व्रत खोलते हैं। इस व्रत को सबसे पहले पांडव पुत्र भीम ने रखा जाता है। इसे बहुत ही शक्तिशाली एकादशी मानी जाती है।
निर्जला एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक

आज का  राहुकाल का समय 6 जून 2025

दिल्ली- सुबह 10:36 से दोपहर 12:20 तक
मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:37 तक
लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:05 तक
भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:19 तक
कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:35 तक
चेन्नई- सुबह 10:31 से दोपहर 12:07 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:22 am
सूर्यास्त- शाम 7:16 pm

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय – दोपहर 3:02 बजे
चन्द्रास्त – 7 जून को सुबह 2:39 बजे

आज का अशुभ समय 6 जून 2025

राहुकाल का समय – सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
यम गण्ड –  दोपहर 3:46 बजे से शाम 5:26 तक
कुलिक – सुबह 7:24 से सुबह 9:05 तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 08:24 बजे से 09:18 तक,  दोपहर 12:52 बजे से 01:45 तक
वर्ज्यम् – दोपहर 03:35 बजे से 05:23 तक

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें