Aaj Ka Panchang,6 January 2026 (आज का पंचांग 6 जनवरी 2026): माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। आज भगवान गणेश जी को समर्पित सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इसे अंगारकी चतुर्थी, संकष्टी गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। आज के दिन भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। आज चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा आज प्रीति, आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज के सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मंगलवार का संपूर्ण पंचांग।

तिथि- तृतीया और चतुर्थी तिथि
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
वार- मगंलवार

हिंदू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1947 विश्वावसु
विक्रम सम्वत-
2082
काली सम्वत- 5126
प्रविष्टे / गत्ते- 12

आज का व्रत- सकट चौथ

हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश का विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है।मान्यता है कि यह व्रत संतान की रक्षा, लंबी आयु और जातक के जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर रखता है।

सकट चौथ चंद्रोदय का समय

आज चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 54 मिनट पर होगा।

आज का योग

प्रीति योग: 05 जनवरी रात 10:46 बजे से 06 जनवरी रात 08:21 बजे तक
आयुष्मान योग: 06 जनवरी रात 08:21 बजे से 07 जनवरी शाम 06:33 बजे तक
सर्वार्थसिद्धि योग: 06 जनवरी सुबह 07:13 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:26 से 06:21 – ध्यान, पूजा के लिए श्रेष्ठ
प्रातः संध्या: 05:53 से 07:15 – स्नान, जप-तप
अभिजीत मुहूर्त: 12:06 से 12:48 – किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत अच्छा
विजय मुहूर्त: 02:11 से 02:53 – सफलता के लिए
गोधूलि मुहूर्त: 05:36 से 06:04 – संध्या समय शुभ
सायाह्न संध्या: 05:39 से 07:01 – पूजा-पाठ
अमृत काल: 10:46 से 12:17 – अत्यंत शुभ समय
निशिता मुहूर्त: रात 12:00 से सुबह 12:54 – विशेष साधना हेतु

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 07:15 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 05:39 मिनट पर

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय- रात 08:54 मिनट पर
चन्द्रास्त- सुबह 09:35 मिनट पर

चंद्रमा की स्थिति

आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर केतु के साथ युति करके ग्रहण योग का निर्माण करेंगे।

आज का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: दोपहर 03:03 से 04:21 तक
यमगण्ड: सुबह 09:51 से 11:09 तक
गुलिक काल: दोपहर 12:27 से 01:45 तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 09:20 से 10:01 तक, रात 11:05 से रात 12:00 बजे तक
गण्ड मूल: पूरे दिन
भद्रा: सुबह 07:15 से 08:01 तक

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें