Aaj Ka Panchang 29 August 2023: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही आज सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही ओणम का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन काफी शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय।

आज की तिथि

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी आरंभ– 28 अगस्त को शाम 6 बजकर 23 मिनट से शुरू हुई थी।
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी समाप्त- आज दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक
चतुर्दशी तिथि आरंभ- आज दोपहर 2 बजकर 48 मिनट से शुरू

आज का शुभ मुहूर्त

श्रवण नक्षत्र- सुबह 2 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक
शोभन योग – आज पूरे दिन रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
अमृत काल – दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शाम 4 बजकर 5 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 34 मिनट से सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 11 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 44 मिनट पर
चंद्रोदय – 29 अगस्त को शाम 5 बजकर 46 मिनट पर
चन्द्रास्त – 30 अगस्त को सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक
कुलिक – दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 1 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक, रात 11 बजकर 19 मिनट तक से सुबह 12 बजकर 5 मिनट तक।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।