Aaj Ka Panchang 25 December 2025: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही आज क्रिसमस के साथ-साथ तुलसी पूजन दिवस के साथ स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन है। आज तुलसी की विधिवत पूजा करने के साथ कार्तिकेय जी की पूजा और व्रत रखने का विधान है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन ‘दोहरी खुशियों’ का संगम है; जहां एक ओर पूरा देश तुलसी पूजन दिवस मनाकर प्रकृति और अध्यात्म के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर क्रिसमस का उल्लास भी चारों फैला हुआ है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे, जहां वे राहु के साथ युति बनाकर ‘ग्रहण योग’ का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि, इस योग के बीच ‘सिद्धि योग’ की उपस्थिति भक्तों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी। शास्त्रों में माना गया है कि गुरुवार के दिन तुलसी पूजन और सिद्धि योग का मिलन रुके हुए धन की प्राप्ति और मानसिक शांति के लिए अचूक होता है। आज के पंचांग में हम आपको बताएंगे कि सिद्धि योग में पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय क्या है, अमृत काल कब शुरू होगा और वह कौन सा समय (राहुकाल) है जिसमें आपको शुभ कार्यों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं आज के सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय का सटीक समय…

तिथि- गुरुवार
पंचमी – दोपहर 1:44 बजे तक और फिर षष्ठी तिथि
वार- गुरुवार
मास-पौष
नक्षत्र- धनिष्ठा – 08:19 बजे तक
पक्ष- शुक्ल पक्ष
दिशा शूल- दक्षिण
आज के व्रत- तुलसी पूजन दिवस, षष्टी तिथि और क्रिसमस

करण

बालव – 13:44 बजे तक
कौलव – 25:49 बजे तक

योग

वज्र – 15:13 बजे तक

हिन्दू मास और संवत

शक संवत-1947 विश्वावसु
विक्रम संवत– 2082
काली संवत- 5126
प्रविष्टे / गते- 6

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – 07:11 बजे
सूर्यास्त – 17:30 बजे

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय – 10:48 बजे
चन्द्रास्त – 22:23 बजे

चंद्रमा की स्थिति

चंद्रमा आज कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पर राहु के साथ युति करके ग्रहण योग का निर्माण करेंगे।

आज का अशुभ मुहूर्त

दुष्टमुहूर्त – 10:37 बजे से 11:19 बजे तक, 14:45 बजे से 15:26 बजे तक
कुलिक – 10:37 बजे से 11:19 बजे तक
कंटक – 14:45 बजे से 15:26 बजे तक
राहुकाल – 13:38 बजे से 14:55 बजे तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 16:08 बजे से 16:49 बजे तक
यमघण्ट – 07:52 बजे से 08:33 बजे तक
यमगण्ड – 07:11 बजे से 08:28 बजे तक
गुलिक काल – 09:46 बजे से 11:03 बजे तक

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – 12:00 बजे से 12:41 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:22 बजे से 06:17 बजे तक
प्रातः संध्या- सुबह 05:49 बजे से 07:12 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:05 बजे से 02:46 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:28 बजे से 05:56 बजे तक
सायाह्न संध्या- शाम 05:31 बजे से 06:53 बजे तक
निशिता मुहूर्त- रात 11:54 बजे से सुबह 12:49 बजे तक

30 साल बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, शनि-बुध ने बनाया पावरफुल योग, जीवन में होगी खुशियां की दस्तक

2026 तो शानदार है, लेकिन क्या आपने जाना कि साल का आखिरी सप्ताह आपकी जेब पर क्या असर डालेगा? यहां क्लिक करें और अभी पढ़ें।– साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें