Aaj Ka Panchang 25 August 2023: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही आज नवमी तिथि सुबह 3 बजकर 10 मिनट शुरू हो रही है, जो 26 अगस्त को सुबह समाप्त हो रही है। इसके साथ ही आज वरलक्ष्मी व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ कई खास योग और नक्षत्र बन रहे हैं। जानिए आज का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल।
आज की तिथि
शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ- सुबह 3 बजकर 10 मिनट शुरू
शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- कल यानी 26 अगस्त को सुबह 2 बजकर 2 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त
अनुराधा नक्षत्र – सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक
ज्येष्ठा नक्षत्र – सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक से कल सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक
वैधृति – सुबह 6 बजकर 50 मिनत तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 12 बजकर 3 मिनट से सुबह 1 बजकर 36 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 34 मिनट से सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक
सर्वार्थसिद्धि योग – सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक
आज का व्रत-वरलक्ष्मी व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के आखिरी शुक्रवार के दिन वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। इस पर्व को दक्षिण भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 10 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 47 मिनट पर
चन्द्रोदय – 25 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर
चन्द्रास्त – 26 अगस्त को सुबह 12 बजकर 33 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल – सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक
यम गण्ड – दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट तक
कुलिक – सुबह 7 बजकर 44 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक, दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से लेकर 1 बजकर 44 मिनट तक
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।