Aaj Ka Panchang 23 January 2026 (23 जनवरी 2026 का पंचांग): आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज बंसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलाव गुप्त नवरात्रि का पांचवा दिन है। आज के दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करके गुरु के साथ गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं आज का शुभ योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुक्रवार का संपूर्ण पंचांग…
तिथि –पञ्चमी – 24 जनवरी को 01:46 ए एम तक, षष्ठी
मास- माघ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
वार –शुक्रवार
अमांत महीना- माघ
पूर्णिमांत महीना – माघ
नक्षत्र – शतभिषा – 02:27 पी एम तक, फिर पूर्व भाद्रपद
योग – वरीयान 05:38 पी एम तक, फिर परिघ
आज का पर्व- बसंत पंचमी
हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का अत्यंत पावन महत्व माना गया है। इस दिन से बसंत ऋतु का शुभारंभ होता है और ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि पर मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। विद्या आरंभ संस्कार बच्चों की शिक्षा की शुभ शुरुआत के लिए किया जाता है। बसंत पंचमी इस संस्कार के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है।
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 12:54 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त –05:26 ए एम से 06:20 ए एम
विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 12:54 (अभिजित मुहूर्त) के बीच बच्चों को शिक्षा शुरू कराना सर्वोत्तम रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल – 11:13 ए एम से 12:33 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 05:50 पी एम से 06:17 पी एम
यमगण्ड – 03:13 पी एम से 04:33 पी एम
गुलिक काल – 08:33 ए एम से 09:53 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:21 ए एम से 10:04 ए एम, 12:54 पी एम से 01:37 पी एम
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – 07:13 ए एम
सूर्यास्त – 05:53 पी एम
चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय – 09:52 ए एम
चन्द्रास्त – 10:18 पी एम
चंद्र राशि – कुंभ – 08:33 ए एम तक, फिर मीन
सूर्य राशि –मकर
आज का उपाय
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीली बूंदी का भोग लगाएं और छात्रों को कलम दान करें। इससे बुध और गुरु दोनों मजबूत होते हैं।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
