Aaj Ka Panchang 22 August 2023: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इसलिए आज के दिन भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का भी विधान है। इसके साथ ही आज कई शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय।

आज की तिथि

शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आरंभ – सुबह 2 बजे से शुरू

शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि समाप्त- 23 अगस्त को सुबह 3 बजकर 6 मिनट तक

आज का शुभ समय

स्वाति नक्षत्र – सुबह 6 बजकर 31 मिनट से  कल यानी 23 अगस्त को सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक
शुक्ल योग- सुबह से लेकर रात 10 बजकर 17 मिनट तक
ब्रह्म योग-  रात 10 बजकर 17 मिनट से कल रात 9 बजकर 44 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक
अमृत काल – रात 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 32 मिनट से सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक

कल्कि जयंती 2023

भगवान विष्णु के कई अवतारों में कल्कि आखिरी अवतार माना जाता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु कलयुग का अंत करने के लिए इस अवतार को लेंगे। बता दें कि हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। कहा जाता है कि इस तिथि के दिन ही भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे। इसी के कारण इसे कल्कि जयंती के रूप में मनाते हैं।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 09 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 50 मिनट पर
चन्द्रोदय – 22 अगस्त को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर
चन्द्रास्त – शाम 10 बजकर 21 मिनट पर

आज का अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक
कुलिक – दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 2 बजकर 4 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक,  11 बजकर 22 मिनट से दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।