Aaj Ka Panchang 21 December 2025 (आज का पंचांग): आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ रविवार का दिन है। आज साल का सबसे छोटा दिन होने के साथ-साथ चंद्र दर्शन किया जाएगा। आज साल 2025 का आखिरी ‘चंद्र दर्शन’ (Chandra Darshan) है, जो धार्मिक दृष्टि से सुख-समृद्धि और मानसिक शांति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। खास बात यह है कि आज खगोलीय दृष्टि से साल का सबसे छोटा दिन भी है।
आज के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ वृद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जहां उनकी युति सूर्य, मंगल और शुक्र के साथ होने जा रही है। ऐसे में आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र दर्शन के समय का विशेष ध्यान रखना आपके कार्यों की सफलता के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…
तिथि- प्रतिपदा तिथि सुबह 09:13 बजे तक। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ
पक्ष- शुक्ल पक्ष
वार- रविवार
मास-पौष
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा – पूरे दिन रहेगा
दिशा मूल- पश्चिम
ऋतु- हेमंत ऋतु
हिन्दू मास और संवत
शक संवत-1947 विश्वावसु
विक्रम संवत– 2082
काली संवत- 5126
प्रविष्टे / गते- 6
करण
बव – सुबह 09:13 बजे तक
बालव – रात्रि 22:06 बजे तक
योग
वृद्धि – शाम 16:35 बजे तक
ध्रुव – शाम 16:35 बजे से 22 दिसंबर को शाम 16:40 बजे तक
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 बजे से 12:39 बजे तक
अमृत काल- रात्रि 10:20 बजे से 12:05 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 05:32 बजे से 06:20 बजे तक
आज किया जाएगा चंद्र दर्शन (Chandra Darshan)
हिंदू धर्म में अमावस्या के बाद होने वाले पहले या दूसरे दिन के चंद्र दर्शन को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और मानसिक शांति का वास होता है। इसी कारण अनेक श्रद्धालु इस दिन चंद्र देव की उपासना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 का अंतिम चंद्र दर्शन 21 दिसंबर, रविवार को होगा, जो वर्ष का सबसे छोटा दिन भी माना जाता है। इस विशेष अवसर पर साधकों को चंद्र देव के दर्शन और पूजन के लिए सायंकाल 05:29 बजे से 06:24 बजे तक लगभग 55 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा।
आज का अशुभ मुहूर्त
दुष्ट मुहूर्त- 16:06 बजे से 16:47 बजे तक
कुलिक- 16:06 बजे से 16:47 बजे तक
कंटक- 10:35 बजे से 11:17 बजे तक
राहुकाल- 16:11 बजे से 17:28 बजे तक
कालवेला / अर्धयाम– 11:58 बजे से 12:39 बजे तक
यमघण्ट- 13:20 बजे से 14:02 बजे तक
यमगण्ड- 12:18 बजे से 13:36 बजे तक
गुलिक काल- 14:53 बजे से 16:11 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय- 07:09 बजे
सूर्यास्त- शाम 5:28 बजे
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय- 08:16 बजे
चंद्रास्त- 18:27 बजे
चंद्रमा की स्थिति
आज सुबह के समय चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शुक्र, मंगल और सूर्य से युति करेंगे।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
