Aaj Ka Panchang 19 December 2025 (आज का पंचांग 19 दिसंबर 2025): आज 19 दिसंबर 2025 को पौष अमावस्या है, जो साल की अंतिम अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान और पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र और कई शुभ योग बन रहे हैं। सूर्योदय सुबह 7:08 बजे और सूर्यास्त शाम 5:27 बजे होगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा और रात में धनु राशि में प्रवेश करेगा, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का भी उल्लेख है। पश्चिम दिशा में दिशा शूल है।

Weekly Horoscope 22 To 28 December 2025: साल का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की सौगात, जानें साप्ताहिक राशिफल

आज पौष मास की अमावस्या तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि पूरे दिन रहने वाली है। आज साल की अंतिम अमावस्या पौष अमावस्या पड़ रही है। इस खास मौके पर पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ-साथ दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इसके अलावा आज पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। आज कई शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी के.पी. शुक्ल से जानें आज का पंचांग में शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति से लेकर राहुकाल के बारे में…

आज रात 10:50 के बाद बदल सकती है इन 3 राशियों की किस्मत, 12 साल बाद बना गुरुदेव बनाएंगे अद्भुत राजयोग, जबरदस्त लाभ के योग

मास- पौष मास
तिथि- अमावस्या
पक्ष- कृष्ण
वार- शुक्रवार

नक्षत्र- ज्येष्ठा नक्षत्र है, जो रात 22:51 बजे तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।

वर्तमान ऋतु और हिंदू संवत्सर

ऋतु- हेमंत ऋतु
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम संवत: 2082
काली संवत: 5126
प्रविष्टे / गत्ते: 31

पर्व- पौष अमावस्या

पौष अमावस्या पर स्नान-दान के साथ पितृ तर्पण और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज का पक्ष कृष्ण है और वार शुक्रवार होने के कारण लक्ष्मी उपासना का भी विशेष फल मिलता है।

Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या आज, नोट कर लें दान-स्नान का सटीक समय और पितृ दोष मुक्ति के उपाय

योग

शूल योग- जो दोपहर 3:46 बजे तक
गण्ड योग-दोपहर 3:46 बजे से आरंभ होकर 20 दिसंबर तक

करण

चतुष्पाद करण- आज शाम 6:10
नाग – शाम 06:08 बजे से 20 दिसंबर सुबह 07:13 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय- सुबह 07:08 बजे
सूर्यास्त- शाम 5:27 बजे

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय- सुबह 6:24 बदे
चंद्रास्त- शाम 4:38 बजे

चंद्रमा की स्थिति

आज सुबह के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। रात 10:51 पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे मंगल के साथ संयोग करके महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा।

आज का अशुभ मुहूर्त

दुष्ट मुहूर्त: सुबह 09:12 से 09:53 तक और दोपहर 12:38 से 13:19 तक
कुलिक: 09:12 से 09:53 तक
कंटक: 13:19:54 से 14:01:11 तक
राहुकाल: 11:00:32 से 12:17:57 तक
कालवेला/अर्धयाम: 14:42:29 से 15:23:46 तक
यमघण्ट: 16:05:04 से 16:46:21 तक
यमगण्ड: 14:52:48 से 16:10:13 तक
गुलिक काल: 08:25:42 से 09:43:07 तक

Weekly Tarot Reading 22 To 28 December 2025: साल का आखिरी सप्ताह इन राशियों की चमका सकता है किस्मत, अप्रत्याशित लाभ के योग, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से 12:38 तक
अमृत काल – दोपहर 01:01 से 02:48 तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:31 से 06:19 तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:47 से 07:09 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:02 से 02:43 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:25 से 05:53 बजे तक
सायाह्न सन्ध्या- शाम 05:28 से 06:50 बजे तक
निशिता मुहूर्त- रात 11:51 से सुबह 12:46 बजे तक

दिशा शूल

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल है। इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए या आवश्यक होने पर दही या मीठा खाकर यात्रा करना शुभ माना जाता है।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें