Aaj Ka Panchang 18 January 2026 (18 जनवरी 2026 का पंचांग): माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि पूरे दिन रहने वाली है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो शाम को करीब 4 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के साथ युति करके पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज मौनी अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है। आज स्नान-दान करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं आज के स्नान-दान का समय, शुभ योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और रविवार का संपूर्ण पंचांग…

Mauni Amavasya Vrat Katha: मौनी अमावस्या पर अवश्य पढ़ें ये व्रत कथा, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
अमांत महीना- पौष
पूर्णिमांत महीना – माघ
तिथि- पूरे दिन अमावस्या
वार- रविवार
मास-माघ

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा सुबह 10:14 एएम, फिर उत्तराषाढ़ा

Mauni Amavasya 2026 LIVE: सर्वार्थ सिद्धि योग में मौनी अमावस्या, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त, मंत्र और दान की वस्तुएं सहित अन्य जानकारी

आज का योग

हर्षण योग: 17 जनवरी रात 09:17 बजे से 18 जनवरी रात 09:10 बजे तक
सर्वार्थसिद्धि योग: 18 जनवरी सुबह 10:14 बजे से 19 जनवरी सुबह 07:14 बजे तक

करण

चतुष्पद करण: 18 जनवरी रात 12:04 बजे से 18 जनवरी दोपहर 12:46 बजे तक
नाग करण: 18 जनवरी दोपहर 12:46 बजे से 19 जनवरी रात 01:21 बजे तक

आज का व्रत- मौनी अमावस्या 2026

मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह माघ मास में पड़ती है। ‘मौनी’ अथवा ‘मौन’ का अर्थ है मौन रहना। इसी वजह से इस दिन अधिकांश हिंदू श्रद्धालु पूर्ण रूप से मौन व्रत का पालन करते हैं और आत्मसंयम, साधना तथा आध्यात्मिक शुद्धि पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हैं।

Mauni Amavasya 2026 LIVE: मौनी अमावस्या आज, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त, मंत्र और दान की वस्तुएं सहित अन्य जानकारी

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 बजे से 12:58 बजे तक
अमृत काल: सुबह 05:01 बजे से 06:43 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:37 बजे से 06:25 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: शाम 04:39 बजे से 06:00 बजे तक
यम गण्ड: दोपहर 12:37 बजे से 01:57 बजे तक
कुलिक काल: दोपहर 03:18 बजे से 04:39 बजे तक
दुर्मुहूर्त: शाम 04:33 बजे से 05:17 बजे तक
वर्ज्यम्: शाम 06:47 बजे से रात 08:30 बजे तक

दिशा शूल- पश्चिम
चंद्र राशि – मकर
सूर्य राशि –मकर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – 7:14 एएम
सूर्यास्त – 6:00 पीएम

Mauni Amavasya 2026 Date: 18 या 19 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? जानें सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय – 18 जनवरी 6:50 एएम
चन्द्रास्त – 18 जनवरी 5:38 एएम

आज का विशेष उपाय

पितृ दोष शांति: तांबे के लोटे में जल, काले तिल और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
दान का महत्व: आज तिल, गुड़, कंबल और अनाज का दान किसी जरूरतमंद को अवश्य करें।
मौन व्रत: संभव हो तो आज कम से कम सवा घंटे का मौन धारण करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।