Aaj Ka Panchang 18 December 2025 (आज का पंचांग 18 दिसंबर 2025): आज 18 दिसंबर 2025 को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार है। मासिक शिवरात्रि का व्रत है, जिसमें भगवान शिव और पार्वती की पूजा का महत्व है। आज सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। अनुराधा नक्षत्र शाम 8:07 बजे तक रहेगा। सूर्योदय 7:06 बजे और सूर्यास्त 5:40 बजे होगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय दिया गया है। दिशा शूल दक्षिण दिशा में है।

19 दिसंबर से इन राशियों को होगा करियर-बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा, गुरु-शुक्र बनाएंगे पावरफुल योग

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। द्रिक पंचांग के अनुसार हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। आज भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के कष्टों से निजात मिल जाती है। आज सर्वार्थ सिद्धि से लेकर अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी के.पी. शुक्ल से जानें आज का पंचांग में शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति से लेकर राहुकाल के बारे में…

Aaj Ka Tarot Rashifal 18 December 2025: आज 18 दिसंबर को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, टैरो कार्ड्स से जानें अपना भाग्य

तिथि- चतुर्दशी तिथि है
पक्ष- कृष्ण पक्ष
वार- गुरुवार

नक्षत्र – आज अनुराधा नक्षत्र है, जो शाम 8:07 बजे तक है। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगी।

वर्तमान ऋतु और हिंदू संवत्सर

ऋतु- हेमंत ऋतु
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम संवत: 2082
काली संवत: 5126
प्रविष्टे / गत्ते: 31

आज का व्रत- मासिक शिवरात्रि

पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। आज भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है।आज मासिक शिवरात्रि पर अमृतसिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। शिव चालीसा का पाठ करने के साथ ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे शिव जी अति प्रसन्न होते हैं।

योग

धृति योग- सुबह से लेकर दोपहर 3:04 बजे तक रहेगा।
शूल – दोपहर 3:04 बजे से अगले दिम 19 दिसंबर तक

करण

विष्टि करण- दोपहर 3:49 बजे तक
शकुन करण- दोपहर 3:49 बजे से 19 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय – सुबह 7 बजकर 06 मिनट
सूर्यास्त – शाम 5 बजकर 40 मिनट

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चन्द्रोदय – शम 5 बजकर 29 मिनट तक
चन्द्रास्त – दोपहर 4 बजकर 13 मिनट

चंद्रमा की स्थिति

आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है। चंद्रमा पर शुक्र भी विराजमान है, जिससे कलात्मक योग का निर्माण हो रहा है।

आज का अशुभ मुहूर्त

दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:34 बजे से 11:15 बजे तक, दोपहर 2:42 बजे से 3:23 बजे तक
कुलिक काल– सुबह 10:34 बजे से 11:15 बजे तक
कंटक काल – दोपहर 2:42 बजे से 3:23 बजे तक
राहुकाल – दोपहर 1:34 बजे से 2:52 बजे तक
कालवेला / अर्द्धयाम – शाम 4:04 बजे से 4:45 बजे तक
यमघण्ट – सुबह 7:49 बजे से 8:30 बजे तक
यमगण्ड – सुबह 7:07 बजे से 8:25 बजे तक
गुलिक काल – सुबह 9:42 बजे से 11:00 बजे तक

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:56 बजे से 12:38 बजे तक
अमृत काल – सुबह 08:25 बजे 10:13 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:30 बजे 06:18 बजे तक

दिशा शूल

आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल है।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें