Aaj Ka Panchang 15 November 2025 (आज का पंचांग 15 नवंबर 2025): मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इसके अलावा आज उत्तराफाल्गुनी, हस्त नक्षत्र के साथ विष्कुंभ योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा शनिवार पड़ने के कारण शनिदेव के साथ हनुमान जी की पूजा करने से हर एक दुख-दर्द से निजात मिल सकती है। शनि साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभाव भी थोड़े कम हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय से लेकर पंचांग संबंधित हर एक जानकारी…
आज की तिथि 15 नवंबर 2025
मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ- 15 नवंबर को देर रात 12 बजकर 49 मिनट
मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त- 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 38 मिनट
आज का व्रत 15 नवंबर 2025- उत्पन्ना एकादशी
द्रिक पंचांग के अनुसार,मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 15 नवंबर 2025 को सुबह 12 बजकर 49 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 16 नवंबर को तड़के 02 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी।
उत्पन्ना एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Utpanna Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 23 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से 02 बजकर 24 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक
उत्पन्ना एकादशी 2025 पारण का समय (Utpanna Ekadashi 2025 Paran Time)
पंचांग के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत का पारण दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक
आज का अशुभ समय 15 नवंबर 2025 (Aaj Ka Rahukaal)
राहुकाल – 9:28 एएम – 10:49 एएम
यम गण्ड – 1:33 पीएम – 2:54 पीएम
कुलिक – 6:44 एएम – 8:06 एएम
दुर्मुहूर्त – 08:11 एएम – 08:55 एएम
वर्ज्यम् – 05:12 एएम – 06:57 एएम
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय- 15 नवंबर 2025
सूर्योदय- सुबह 6:44
सूर्यास्त- शाम 5:38
चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय- 15 नवंबर 2025
चंद्रोदय- 15 नवंबर को सुबह 2:21
चंद्रोस्त- 15 नवंबर को सुबह 2:43
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
