Aaj Ka Panchang 14 September 2023: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज के दिन भाद्रपद की अमावस्या भी रड़ रही है। इसे पिठोरी अमावस्या, कुशोत्पाटिनी और कुशग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। इसके साथ ही आज काफी शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए आज का पंचांग, राहुकाल।

आज की तिथि

अमावस्या तिथि- सुबह 4 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है, जो 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हो रही है।

आज का शुभ मुहूर्त

पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र- सुबह 2 बजकर 1 मिनट से 15 सितंबर को सुबह 4 बजकर 54 मिनट तक
साध्य योग- सुबह 2 बजकर 1 मिनट से 15 सितंबर को सुबह 2 बजकर 59 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
अमृत काल- रात 9 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक

भाद्रपद अमावस्या 2023

हर मास में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि आती है और हर एक का महत्व अलग-अलग है। ऐसे ही भाद्रपद मास में पड़ने वाली अमावस्या को पिठोरी, कुशोत्पाटिनी और कुशग्रहणी अमावस्या जैसे नामों से जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान करने के साथ सालभर धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए कुशा को एकत्र किया जाता है। इसके साथ-साथ आज पितरों का श्राद्ध कर्म, तर्पण आदि करना शुभ माना जाता है।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 16 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 28 मिनट पर
चंद्रोदय – 14 सितंबर को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर
चन्द्रास्त – 14 सितंबर को शाम 6 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक
कुलिक – सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 10 बजकर 20 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।