Aaj Ka Panchang 12 September 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन काफी शुभ है। आज कई शुभ योग बनने के साथ प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। आज के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके सााथ ही श्री कृष्ण की छठी भी आज मनाई जाएगी जानिए आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय।

आज की तिथि

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- आज पूरे दिन रहने के साथ 13 सितंबर को सुबह 2 बजकर 21 मिनट रक समाप्त होगी।

आज का शुभ मुहूर्त

आश्लेषा नक्षत्र- सूर्योदय से लेकर रात 11 बजकर 1 मिनट तक
मघा नक्षत्र- रात 11 बजकर 1 मिनट से शुरू
शिव योग- सूर्योदय से लेकर 13 सितंबर को सुबह 1 बजकर 11 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 16 मिनट से रात 11 बजकर 1 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक
अमृत काल- रात 9 बजकर 13 मिनट 11 बजकर 1 मिनट तक

Also Read

आज का व्रत- भौम प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसे ही भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को व्रत रखा जा रहा है। मंगलवार पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही हर तरह के कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 16 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 30 मिनट पर

चंद्रोदय – 12 सितंबर को सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर
चन्द्रास्त – 12 सितंबर को शाम 4 बजकर 16 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
कुलिक – दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।