12 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी 06:51 PM तक उसके बाद द्वादशी तिथि है। इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की महत्व है। साथ ही लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। आइए जानते हैं पूजा का शुभ महूर्त और राहुकाल…
आज 12 मई का पंचांग:
हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
विक्रम सम्वत- 2079
आज की तिथि तिथि- एकादशी 06:51 PM तक उसके बाद द्वादशी
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी 07:30 PM तक उसके बाद हस्त
आज का करण- विष्टि और बव
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का योग- हर्षण
आज का वार- गुरुवार
व्रत- मोहिनी एकादशी</p>
आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time):
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM से 12:49 PM
अमृत काल– 12:17 PM से 01:53 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 05:02 AM
विजय मुहूर्त- 02:08 PM से 03:01 PM
राहु काल- 02:01 PM से 03:39 PM तक
भद्रा- 07:17 AM से 06:51 PM
ऐसे बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग:
वैदिक पंचांग के अनुसार 12 मई को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा, शनि कुंभ राशि में और बृहस्पति मीन राशि में रहेंगे। साथ ही दो और ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे. जिसके कारण यह एक उत्तम संयोग बन रहा है। यह संयोग राजयोग के समान फल प्रदान करेंगे। 12 मई को गुरुवार होने के कारण विष्णु भगवान का प्रिय दिन भी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।
मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त:
एकादशी तिथि बुधवार, 11 मई 2022 को शाम 7 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होकर गुरुवार, 12 मई 2022 को शाम 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।इस दौरान आप किसी भी शुभ पहर में भगवान विष्णु या उनके अवतारों की पूजा कर सकते हैं।
आइए जानते हैं इस तिथि का महत्व:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जगत के कल्याण हेतु वैशाख शुक्ल एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था। कहा जाता है कि अपनी इसी रूप के जरिये प्रभु ने राक्षसों को मोहपाश में बांध दिया था। जानकार मानते हैं कि इस रूप से मोहित होकर दानवों ने अमृत का कलश विष्णु रूपी सुंदर नारी को सौंप दिया। फिर भगवान ने सारा अमृत पान देवताओं को करा दिया था।