Aaj Ka Panchang 11 September 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। आज का दिन काफी खास है, क्योंकि सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि पुष्य योग बन रहा है। इसके साथ ही आज वत्स द्वादशी भी है। जानिए आज का पंचांग, राहुकाल सहित अन्य जानकारी।

आज की तिथि

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि  – सूर्योदय से लेकर आज रात 11 बजकर 52 मिनट तक। इसके बाद क्षयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी।

आज का शुभ मुहूर्त

रवि पुष्य नक्षत्र- आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक
आश्लेषा नक्षत्र- रात 8 बजकर 1 मिनट से कल पूरा दिन
परिघ योग- आज पूरा दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग- सूर्योदय से आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 12 बजकर 50 मिनट दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक

वत्स द्वादशी 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को गोवत्स द्वादशी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन पहली बार कान्हा वन में गाय-बछड़े चराने गए थे।  इसी के कारण इसे बछ बारस  भी कहा जाता है। आज के दिन गौ माता और बछड़े को समर्पित है।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 15 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 31 मिनट पर

चंद्रोदय – 11 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर
चन्द्रास्त – 11 सितंबर को दोपहर 4 बजकर 39 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल – सुबह 7 बजकर 47 मिनट से सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक
कुलिक – दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।