Aaj Ka Panchang 1 September 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार होने के कारण आज मां लक्ष्मी, मां वैभव लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। माना जाता है शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है। पंचांग के अनुसार, आज काफी शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए आज का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल से लेकर पूरा पंचांग।
आज की तिथि
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ- सुबह 3 बजकर 19 मिनट से शुरू
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त- रात 11 बजकर 50 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त
पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र – सूर्योदय से लेकर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक
उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र – दोपहर 2 बजकर 56 मिनट लेकर 2 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
धृति योग – सूर्योदय से लेकर 1 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक
शूल योग – दोपहर 1 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 2 सितंबर को सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त– दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 36 मिनट से सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 12 मिनट
सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 41 मिनट पर
चंद्रोदय – 1 सितंबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर
चन्द्रास्त – 2 सितंबर को सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल – सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर12 बजकर 26 मिनट तक
यम गण्ड – दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक
कुलिक – सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक, दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक से 1 बजकर 41 मिनट तक।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।