Aaj Ka Panchang 03 September 2025 (आज का पंचांग 03 सितंबर 2025): आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज का दिन रवि, आयुष्मान के साथ कई खास योगों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है। परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इए जानते हैं आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त से लेकर चंद्रोदय का समय, सहित अन्य जानकारी…

Parivartini Ekadashi Vrat Katha In Hindi: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, अनजाने में किए गए पापों से मिलेगी मुक्ति

आज की तिथि 03 सितंबर 2025

आज सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर एकादशी तिथि आरंभ हो गई थी, जो 4 सितंबर गुरुवार को तड़के 4 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा।

आज का शुभ मुहूर्त -3 सितंबर 2025

पूर्वाषाढ़ा – 2 सितंबर को रात 09:51 बजे से आज रात 11:08 तक
उत्तराषाढ़ा – रात 11:08 बजे से 4 सितंबर को रात 11:43 बजे तक
अमृत काल – 06:04 PM – 07:45 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:37 AM – 05:25 AM
आयुष्मान योग – प्रात:काल से लेकर शाम 4 बजकर 17 मिनट
सौभाग्य योग- शाम 4 बजकर 17 मिनट से आरंभ
रवि योग- सुबह 06:00 से लेकर रात 11 बजकर 8 मिनट तक

3 सितंबर से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, बुध-अरुण बनाने वाले हैं शक्तिशाली योग, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

आज का अशुभ समय 3 सितंबर 2025

राहुकाल का समय – दोपहर 12:46 बजे से दोपहर 1:59 बजे तक
यम गण्ड – सुबह 7:46 बजे से सुबह 9:19 तक
कुलिक – सुबह 10:53 से दोपहर 12:26 तक
दुर्मुहूर्त – दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक
वर्ज्यम् – दोपहर 12:01 से दोपहर 12:50 तक
भद्रा काल- आज शाम 4 बजकर 12 मिनट से होगा, जो 4 सितंबर को तड़के 4 बजकर 21 मिनट तक ।

आज का व्रत- परिवर्तिनी एकादशी

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज परिवर्तिनी एकादशी पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस एकादशी को पद्मा और जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। बता दें कि चार माह चलने वाले चातुर्मास के दौरान आज के दिन विष्णु जी अपनी योग निद्रा में करवट बदलते हैं। इसी के कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से हर तरह के दुख-दर्द से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Parivartini Ekadashi 2025 Date: परिवर्तिनी एकादशी पर योग निद्रा में करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण समय

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:13
सूर्यास्त- शाम 6:38

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय – दोपहर 3:42 बजे
चन्द्रास्त – 4 सितंबर को सुबह 2:39 बजे

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।