Aaj Ka Panchang, 02 November 2021: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा के साथ धन्वंतरि देव की पूजा भी की जाती है। मान्यता है इस दिन समुद्र मंथन से हाथ में अमृत कलश लिए हुए भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन नई चीजें जैसे सोना, चांदी, पीतल, बर्तन इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर दीपक भी जलाया जाता है जिसे यम दीपम कहा जाता है। पंचांग से जानिए धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त।

धनतेरस पूजा 2021 शुभ मुहूर्त: पूजा का मुहूर्त शाम 06:17 PM से शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 08:11 PM पर होगी। प्रदोष काल 05:35 PM से 08:11 PM तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को 11:31 AM से होगी और इसकी समाप्ति 3 नवंबर को 09:02 AM पर होगी।

अन्य शहरों में धनत्रयोदशी मुहूर्त:
-पुणे 06:47 पी एम से 08:32 पी एम
-नई दिल्ली 06:17 पी एम से 08:11 पी एम
-चेन्नई 06:29 पी एम से 08:10 पी एम
-जयपुर 06:25 पी एम से 08:18 पी एम
-हैदराबाद 06:30 पी एम से 08:14 पी एम
-गुरुग्राम 06:18 पी एम से 08:12 पी एम
-चण्डीगढ़ 06:14 पी एम से 08:09 पी एम
-कोलकाता 05:42 पी एम से 07:31 पी एम
-मुम्बई 06:50 पी एम से 08:36 पी एम
-बेंगलूरु 06:40 पी एम से 08:21 पी एम
-अहमदाबाद 06:45 पी एम से 08:34 पी एम
-नोएडा 06:16 पी एम से 08:10 पी एम

यम दीपम सायान्ह सन्ध्या – 05:35 PM से 06:53 PM

2 नवंबर के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 AM से 05:42 AM
प्रातः सन्ध्या- 05:16 AM से 06:34 AM
अभिजित मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 PM
विजय मुहूर्त- 01:55 PM से 02:39 PM
गोधूलि मुहूर्त- 05:24 PM से 05:48 PM
सायाह्न सन्ध्या- 05:35 PM से 06:53 PM
त्रिपुष्कर योग- 06:34 AM से 11:31 AM

2 नवंबर अशुभ समय:
राहुकाल- 02:50 PM से 04:12 PM
यमगण्ड- 09:19 AM से 10:42 AM
गुलिक काल- 12:04 PM से 01:27 PM
विडाल योग- 11:44 AM से 06:34 AM, नवम्बर 03
वर्ज्य- 07:31 PM से 09:00 PM
दुर्मुहूर्त- 08:46 AM से 09:30 AM