5 Famous Lord Shiva Temples: हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को कल्याण का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि शिव जी की पूजा करने से जीवन में चल रही सारी विपत्तियां नष्ट हो जाती हैं। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त एकबार शिव जी की शरण में आ जाते हैं उनका बेड़ा भोलेनाथ पार कर देते हैं। देश में भोलेनाथ के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, उनमें कुछ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। माना जाता है कि भगवान शिव के इन मंदिरों में दर्शन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और प्रभु उसपर अपनी कृपा बरसाते हैं। यह भी कहा जाता है कि इन मंदिरों में जाने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आज हम आपको शिव जी के उन 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां दर्शन करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है। यहां जानिए भगवान शिव के 5 फेमस मंदिर।

शिव जी के 5 प्रसिद्ध मंदिर (5 Famous Lord Shiva Temples)

केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Mandir)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बसे केदारनाथ मंदिर को चार धामों में से एक माना जाता है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में भी शामिल है। ऐसा माना जाता है कि बिना केदारनाथ के दर्शन किए बद्रीनाथ की यात्रा पूरी नहीं होती। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा यह मंदिर भक्तों को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में दर्शन करने से शिव जी व्यक्ति को मनोकामना पूरी करते हैं।

सोमनाथ मंदिर (Somnath Mandir)

गुजरात के काठियावाड़ में समुद्र के किनारे स्थित सोमनाथ मंदिर अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। यह मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। कहते हैं कि चंद्र देव ने यहां भगवान शिव की तपस्या की थी, इसलिए इस जगह का नाम सोमनाथ पड़ा। यह मंदिर धार्मिक ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक तौर पर भी बहुत खास है। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से जीवन के दुःख-दर्द और सभी रोग मिट जाते हैं।

त्रयंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Mandir)

महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी के किनारे स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर शिव भक्तों के लिए बेहद खास जगह है। यहां का वातावरण और मंदिर की बनावट देखने लायक है। यह मंदिर काले पत्थरों से बना है, और कहा जाता है कि यहां आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता।

दक्षेश्वर शिव मंदिर (Daksheshwar Mahadev Mandir)

हरिद्वार के पास स्थित दक्षेश्वर शिव मंदिर का भी अपना अलग महत्व है। मान्यता है कि यहां के शिवलिंग का अभिषेक करने से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच बहुत प्रसिद्ध है और हर साल यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं।

अमरनाथ मंदिर (Amarnath Mandir)

जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ मंदिर प्राकृतिक बर्फ से बने शिवलिंग के लिए जाना जाता है। यह मंदिर एक गुफा में है, जहां हर साल आषाढ़ पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक भक्त दर्शन करने आते हैं। बर्फ का शिवलिंग लगभग 10 फीट ऊंचा होता है, जो सबका ध्यान आकर्षित करता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024