Chaturgrahi Yog 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या योग बनाता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि फरवरी में एक ही दिन चार ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है। जो मकर राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर राशि में पहले से बुद्धि और व्यापार के दाता बुध और कर्मफल दाता शनिदेव मौजूद हैं।
वहीं आगामी 26 फरवरी को इस राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का प्रवेश होगा। जबकि 27 फरवरी को धन और वैभव के दाता शुक्रदेव भी इस राशि में आ जाएंगे। जिसके परिणामस्वरूप चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है।
मेष राशि: चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से दशम (करियर, जॉब) भाव में बनेगा इसलिए यह संयोग आपके लिए विशेष शुभ साबित होने वाला है। इस समय आपकी नई जॉब लग सकती है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आयेगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही होगी।
वृष राशि: चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से नवम (भाग्य, आध्यात्म) भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहां आपको सफलता हाथ लेगेगी। साथ ही इस समय विद्यार्थियों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास भी हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Shani Uday 2022: शनि देव उदय होकर बना रहे राज योग, इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ राजनीति में तरक्की के भी प्रबल योग
वृश्चिक राशि: चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से नवम (धन, वाणी) भाव में बनेगा। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन अटका हुआ था तो आपको इस दौरान वापस मिल सकता है। इस समय आपकी बातचीत की शैली में भी सुधार आएगा, जिससे व्यापार में आपको फायदा होगा। अगर आप इस समय व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है।
तुला राशि: चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से चतुर्थ (सुख, माता) भाव में बनेगा। जो लोग पर्सनल लाइफ में परेशानियां झेल रहे हैं, उनके लिए चतुर्ग्रही योग शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान मानसिक शांति मिलेगी। संतान से संबंधित चिंताएं कम होंगी। इस समय आपको राजनीति में कोई पद मिल सकता है और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको माता पूरा साथ मिलेगा और उनका आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)- Mangal Transit 2022: भूमि पुत्र मंगल का मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय