3 Lucky Zodiac Sign, 27 October 2024: ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से आज यानी 27 अक्टूबर का दिन बहुत शुभ माना जा रहा है। क्योंकि आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी है। इसके साथ ही 27 अक्टूबर को ब्रह्म योग, ऐन्द्र योग और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में इन शुभ योग का फायदा कुछ राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। तो चलिए जानते हैं इसमें कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल।

वृषभ राशि (Vrish Rashi)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों और सुकून से भरा रहेगा। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, उन्हें पूरा करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होने के चांस हैं। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी है। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वृषभ राशि वाले जातक आज सूर्यदेव की पूजा करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कई खुशियां लेकर आएगा। आज आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में अच्छी बिक्री होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। कन्या राशि वाले जातक आज किसी जरूरतमंदों को दान करें।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी साबित होगा। सूर्यदेव की कृपा से आपको अच्छे पैसे और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार और करीबी लोग भी आपके काम में सहयोग करेंगे। घर के बच्चों के साथ समय बिताएंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। सरकारी योजना से भी लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश का भी प्लान बना सकते हैं। आर्थिक-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तुला राशि वाले जातक आज पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जलाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें