पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रख भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। आज शुभ रवि योग भी रहेगा। जिस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य किये जा सकते हैं। इसके अलावा अशुभ समय राहुकाल के साथ आज भद्राकाल भी रहने वाला है। जानिये पंचांग अनुसार दिन भर के सभी शुभ अशुभ मुहूर्त…

शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:28 AM से 12:22 PM तक रहेगा। गणेश जी का पूजन करने के लिए यह अच्छा मुहूर्त है। रवि योग 07:02 AM से 05:13 AM मई 27 तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:09 PM से 03:03 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:24 PM से 06:48 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:38 PM से 07:41 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:34 PM से 12:16 AM मई 27 तक रहेगा।

वृष, तुला और वृश्चिक यहां जानें अपनी सितारों का हाल

धनु, मकर और मीन राशि के जातक ऐसे समझें अपने भाग्य का खेल

मेष, सिंह और कुंभ राशि वाले यहां जानें अपना हाल

मिथुन, कर्क और कन्या अपने कैरियर की दिशा यहां देखें

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल दोपहर 03:16 PM से 04:57 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 11:55 AM से 01:36 PM तक है। यमगण्ड 08:34 AM से 10:15 AM तक। पहला दुर्मुहूर्त 07:54 AM से 08:47 AM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 10:52 PM से 11:34 PM तक। वर्ज्य 07:15 PM से 08:53 PM तक रहेगा। भद्रा 01:16 PM से 01:08 AM मई 27 तक।

26 मई पंचांग सूर्योदय का समय 05:13 AM और सूर्यास्त समय 06:38 PM है। शक सम्वत 1942 शर्वरी, विक्रम सम्वत 2077 प्रमाथी। महीना ज्येष्ठ, पक्ष शुक्ल और तिथि चतुर्थी है। नक्षत्र आर्द्रा 07:02 AM तक फिर पुनर्वसु, योग गण्ड, करण वणिज 01:16 PM तक। सूर्य राशि वृषभ और चंद्र राशि मिथुन।