कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया परेशान है। भारत में इस महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके चलते लोग नौकरी पर नहीं जा पा रहे हैं तो कुछ लोग घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अपने करियर को लेकर चिंतित है। क्योंकि वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते देश की आर्थिक स्थिति पर बहुत गहरी चोट पहुंची है। हालांकि भविष्य को लेकर परेशान होने से कोई लाभ नहीं है। सबसे पहले जरूरत है अपने आप को स्वस्थ रखने की। ताकि आप आने वाले समय में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। यहां हम जानेंगे कि 2020 किन राशि वालों के लिए शुभ है तो किनके लिए मुश्किल भरा…
2020 इनके लिए शुभ (2020 Lucky Rashi):
मेष राशि: आपके लिए ये साल शुभ है। आपके अंदर भरपूर मात्रा में साहस भरा है जिस कारण आप अपने मुश्किल समय को अच्छे से पार कर पायेंगे। नौकरी में आपको विशेष लाभ प्राप्त होंगे। अप्रैल के बाद आपको जॉब के अच्छे ऑफर आने के भी आसार हैं।
सिंह राशि: आपके करियर के लिए तो ये साल शुभ रहेगा ही साथ ही आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता जरूर मिलेगी। आपको कर्म करते रहना है। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
तुला राशि: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाग्य आपके साथ है। नई योजनाओं पर काम कर सकेंगे।
वृश्चिक राशि: आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि: अप्रैल में करियर में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। लेकिन उसके बाद का समय आपके करियर के लिए लाभकारी साबित होगा।
इनके लिए 2020 कष्टकारी:
वृष राशि: आपके लिए 2020 काफी कष्टकारी रहने के आसार हैं। करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नई नौकरी की तलाश करनी पड़ेगी।
मिथुन राशि: कार्यस्थल पर शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। अपने कार्यों को पूरा करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
कर्क राशि: मई और अगस्त के बीच का समय आपके करियर के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपको हानि होने के आसार हैं। नौकरी बदल भी सकती है।
धनु राशि: इस साल शनि की साढ़े साती आप पर चल रही है। जिस कारण आपको करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शनि के वक्री होने से मई से सितंबर तक का समय आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा।
मकर राशि: आपको भी करियर में विशेष परेशानी महसूस होगी। बनते हुए काम बिगड़ने के आसार हैं।
कुंभ राशि: आपको भी अपने करियर को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। नौकरी में थोड़ी भी लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
मीन राशि: ये साल नौकरी और बिजनेस वालों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। लेकिन कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

