Rahu Effects On Zodiac Sign: साल 2020 में क्रूर ग्रह माने जाने वाला राहु अपनी राशि बदलेगा। इसका राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार एक बड़ी घटना है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी लोगों पर पड़ता है। राहु 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 तक मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। जिस ग्रह पर राहु का प्रभाव पड़ता है, उन जातकों को कई तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। जानिए राहु का किस राशि पर कैसा असर पड़ सकता है। खासकर 3 राशि वालों के लिए राहु अच्छे संकेत दे रहा है।

मेष- राहु का आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर बना हुआ है। जो इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत है। ये आपको अपने करियर में सफलता दिलायेगा। आपको सहास में वृद्धि करेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

वृष- राहु का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए नया साल उत्तम रहने के आसार हैं। वाणी पर संयम बरतना होगा। सेहत अच्छी रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। छोटी मोटी यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं।

मिथुन- राहु के प्रभाव से 2020 आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। कोई पैसों को लेकर आपसे धोखाधड़ी कर सकता है। काम का भार काफी रहेगा। मानसिक तनाव से बचना होगा। सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय शुभ है।

कर्क- आपके बारहवें भाव में राहु का गोचर होने से आप तनाव में रह सकते हैं। सेहत काफी बिगड़ सकती है। हालांकि लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों को अपना प्रेमी मिल सकता है। सितंबर के बाद राहु का ग्यारहवें भाव में गोचर आपके लिए शुभ है।

सिंह- 2020 की शुरुआत में राहु आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे।

कन्या- राहु का गोचर आपके दशम भाव में चल रहा है। करियर में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हर कदम सोच समझकर उठाएं। ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी।

तुला- राहु आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर साल के शुरुआती महीनों में तो अच्छा फल देगा। लेकिन साल के मध्य में आते आते आपके कष्ट बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक- राहु आपके अष्टम भाव में रहेगा। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे करायेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आने वाला साल कष्टों भरा रह सकता है।

धनु- राहु आपके सप्तम भाव में रहेगा। किसी पर विश्वास आंख बंद करके न करें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में राहु की वजह से भ्रम पैदा हो सकता है। वाणी पर संयम बरतना होगा।

मकर- राहु आपके छठे भाव में गोचर करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में बड़े भाई बहन से विवाद हो सकता है। वैवाहित जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।

कुंभ- साल 2020 में कुंभ राशि वालों का राहु पंचम भाव में रहेगा। जो पारिवारिक जीवन में संकट आने का संकेत दे रहा है। वैवाहिक लोगों की लाइफ में भी किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की तरफ से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

मीन- राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। जिसके चलते माता पिता के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। मानसिक रोगों के आप शिकार हो सकते हैं। नये काम की शुरुआत के लिए साल के अंतिम महीने काफी शुभ रहेंगे।