2020 Rashifal Prediction: 2019 का आखिरी महीना चल रहा है। 2020 शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। हर किसी के लिए नया साल उम्मीदों से भरा होता है। लोगों में ये जाने की उत्सुकता रहती है कि उनका आने वाला साल कैसा रहेगा। तो हम आपको बता दें कि नया साल खास तौर पर 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ और लकी रहने वाला है। भाग्य में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। ईश्वर की कृपा से हर कार्य में उन्नति मिलेगी। जानिए वो 5 राशियां जिनकी नए साल में बदल जायेगी किस्मत….

मकर राशि- नया साल आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। पिछले कई सालों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। मेहनत के अनुसार पूरा फल प्राप्त होगा। विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा इंवेस्ट करने से लाभ मिलेगा। संतान सुख देगी। पार्टनर का भी भरपूर साथ मिलेगा।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल खुशियां लेकर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। खर्चों पर कंट्रोल कर पाने में सफल होंगे। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि- नया साल आपकी लव और आर्थिक दोनों ही लाइफ के लिए उत्तम रहने वाला है। प्रेम संबंधों की शरुआत करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में जीवन काफी सुखद व्यतीत होगा। करियर में लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के भी आसार हैं।

सिंह राशि- इस साल आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई ऊंचा पद हासिल हो सकता है। दुश्मन कमजोर होंगे। धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वाले अपने रूके हुए कार्यों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। मित्रता से लाभ मिलेगा। करियर को नई दिशा देने की सोच सकते हैं। धन संपदा में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहने के आसार हैं।