आज निर्जला एकादशी है। साल में आने वाली सभी एकादशियों में से इस एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। जो हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आती है। इस दिन व्रत रखना काफी कठिन है क्योंकि इस व्रत में अन्न और जल कुछ ग्रहण नहीं किया जाता है। जो श्रद्धालु साल की सभी चौबीस एकादशियों का उपवास करने में सक्षम नहीं है वो केवल निर्जला एकादशी के दिन उपवास करके दूसरी सभी एकादशियों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। खास बात ये है कि आज शुभ द्विपुष्कर योग भी रहेगा। इसी के साथ आज गायत्री जयंती और रामलक्ष्मण द्वादशी भी है।
निर्जला एकादशी मुहूर्त: एकादशी तिथि का प्रारंभ 01 जून से हो चुका है और इसकी समाप्ति 2 जून को 12:04 PM पर होगी। 3 जून को व्रत खोला जायेगा जिसका समय 05:11 AM से 07:53 AM तक है। पारण तिथि के दिन द्वादशी सुबह 09:05 AM पर समाप्त हो जायेगी।
शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:29 AM से 12:23 PM तक रहेगा। अमृत काल 05:05 PM से 06:32 PM तक रहेगा। द्विपुष्कर योग 12:04 PM से 10:55 PM तक है। विजय मुहूर्त 02:11 PM से 03:05 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:27 PM से 06:51 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:41 PM से 07:44 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:35 PM से 12:17 AM (3 जून) तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 03:18 PM से 05:00 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 11:56 AM से 01:37 PM तक है। यमगण्ड 08:34 AM से 10:15 AM तक। पहला दुर्मुहूर्त 07:53 AM से 08:47 AM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 10:53 PM से 11:35 PM तक। वर्ज्य 08:20 AM से 09:48 AM तक है। भद्रा सुबह 05:11 AM से 12:04 PM तक रहेगा।
