Aaj Ka Panchang 15 May 2020: पंचांग अनुसार सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है। पंचक पूरे दिन रहेगा और इसकी समाप्ति 19 मई को होगी। चंद्र कुम्भ राशि में विराजमान हैं। कोई खास त्योहार आज के दिन नहीं है। गुरु अपनी उल्टी चाल शुरू कर चुके हैं। आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। नक्षत्र धनिष्ठा 8:30 बजे तक उसके बाद शतभिषा लग जायेगा। योग इन्द्र है। अब देखें 15 मई का विस्तृत पंचांग शुभ अशुभ मुहूर्त समेत…
शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:28 AM से 12:21 PM तक रहेगा। अमृत काल आज नहीं है। विजय मुहूर्त 02:07 PM से 03:00 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:19 PM से 06:43 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:32 PM से 07:36 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:33 PM से 12:16 AM, मई 16 तक है।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल दोपहर 10:15 AM से 11:54 AM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 06:56 AM से 08:36 AM तक है। यमगण्ड 03:13 PM से 04:43 PM तक। पहला दुर्मुहूर्त 07:56 AM से 08:49 AM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 12:21 PM से 01:14 PM तक। वर्ज्य 04:29 PM से 06:15 PM तक रहेगा। पूरे दिन।
Kaal Sarp Dosh: ज्योतिष अनुसार जानिये कितना खतरनाक होता है ये दोष और कैसे करें इसका निवारण
14 मई पंचांग: सूर्योदय का समय 05:17 AM और सूर्यास्त समय 06:32 PM है। शक सम्वत 1942 शर्वरी, विक्रम सम्वत 2077 प्रमाथी।
क्या होता है पंचक? ज्योतिष शास्त्र अनुसार, कुछ नक्षत्रों या ग्रह संयोग में शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है तो वहीं कुछ नक्षत्रों में कोई विशेष कार्य करने की मनाही रहती है। धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती भी ऐसे ही पांच नक्षत्रों का एक समूह है। धनिष्ठा के प्रारंभ होने से लेकर रेवती नक्षत्र के अंत समय को पंचक कहते हैं। जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते।
स्वपन शास्त्र: अगर ऐसे सपने आ रहे हैं तो समझ जाइए हो सकता है धन लाभ
