Aaj Ka Panchang 14 May 2020: पंचांग अनुसार आज का दिन बेहद ही खास रहने वाला है। क्योंकि आज सूर्यदेव वृष राशि में प्रवेश कर जायेंगे और गुरु की उल्टी चाल भी आज से शुरू हो जायेगी। आज के दिन दो मुख्य पर्व भी मनाये जायेंगे एक है वृषभ संक्रांति दूसरा कालाष्टमी। शुभ रवि योग के साथ आज पंचक भी रहेगा। सूर्य का गोचर आज शाम 05:33 PM पर वृषभ राशि में होने जा रहा है और गुरु अपनी उल्टी चाल रात 08:01 PM से शुरू करेंगे। जानिए 14 मई का विस्तृत पंचांग यहां…
शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:28 AM से 12:21 PM तक रहेगा। अमृत काल का समय 09:11 PM से 10:55 PM तक का है। विजय मुहूर्त 02:07 PM से 03:00 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:18 PM से 06:42 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:31 PM से 07:36 PM तक रहेगा।
Sun Transit 2020: सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल दोपहर 01:34 PM से 03:13 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 08:36 AM से 10:15 AM तक है। यमगण्ड 05:17 AM से 06:57 AM तक। पहला दुर्मुहूर्त 09:42 AM से 10:35 AM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 03:00 PM से 03:53 PM तक। वर्ज्य 10:44 AM से 12:29 PM तक रहेगा। पञ्चक 07:22 पी एम से 05:17 ए एम, मई 15 तक।
14 मई पंचांग: सूर्योदय का समय 05:17 AM और सूर्यास्त समय 06:31 PM है। शक सम्वत 1942 शर्वरी, विक्रम सम्वत 2077 प्रमाथी, पूर्णिमान्त महीना ज्येष्ठ, तिथि सप्तमी, कृष्ण पक्ष, नक्षत्र श्रवण, योग ब्रह्म, सूर्य राशि मेष और 05:33 PM के बाद वृषभ, चंद्र राशि मकर।

