1 January 2022 Horoscope In Hindi (1 जनवरी 2022 राशिफल): नये साल का पहला दिन काफी खास रहने वाला है। इस दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। ये त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। इसी के साथ साल के पहले दिन चंद्रमा का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। चंद्र देव 1 जनवरी 2022 को शनिवार के दिन 07:17 PM पर धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। 4 राशि के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत शुभ होने के संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशि: नई चीज़ों को ख़रीदने के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन शानदार रहने की उम्मीद है।

वृषभ राशि: साल का पहला दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि: आपको खर्चं पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ जरूरी चीजों की ही खरीदारी करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। ये आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क राशि: आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक तनाव कुछ कम होंगे।

सिंह राशि: इस अवधि में विशेष सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि: कुछ नए संबंध बन सकते हैं। साल के पहले दिन आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में आज कम मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

तुला राशि: आप पैसों की बचत करने के बारे में सोचेंगे। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- जनवरी 2022 में मकर राशि में साथ होंगे दो शत्रु ग्रह, सूर्य और शनि की ये युति 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ)

वृश्चिक राशि: आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। छोटी यात्रा आपके लिए आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है लेकिन शाम तक चीज़ें सुलझ जाएंगी। नई योजनाएं बनाएंगे।

धनु राशि: व्यापार में अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। साल के पहले दिन आप बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए भी ये दिन शुभ दिखाई दे रहा है। आप कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा।

मकर राशि: आर्थिक मामलों के हिसाब से आज का दिन खास रहने वाला है। आपको कई मामलों में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा। (यह भी पढ़ें- जनवरी में 10 दिन तक शुक्र धनु राशि में रहेंगे अस्त, इस अवधि में 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत)

कुंभ राशि: आपको धन हानि होने की संभावना है। लेन-देन के मालमों में बेहद सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पर आप विशेष ध्यान देते नजर आएंगे।

मीन राशि: साल का पहला दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022