Aaj Ka Panchang 02 July 2020: आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत है। जिसे दक्षिण भारत में प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। इस व्रत को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी तिथियों को रखा जाता है। गुरुवार को आने वाले प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का होता है। आज देवशयनी एकादशी व्रत का पारण भी है।

देवशयनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त: सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 07:40 बजे तक किसी भी समय व्रत तोड़ा जा सकता है। द्वादशी तिथि दोपहर 03:16 PM पर खत्म होगी।

Pradosh Vrat Katha: प्रदोष व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होने की है मान्यता, जानिए इसकी व्रत कथा

शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त 11:14 AM से 12:07 PM तक रहेगा। अमृत काल 03:25 PM से 04:55 PM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 05:00 AM से 01:14 AM, जुलाई 03 तक रहेगा। रवि योग 01:14 AM, जुलाई 03 से 05:00 AM, जुलाई 03 तक। विजय मुहूर्त 01:54 PM से 02:48 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:08 PM से 06:32 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:21 PM से 07:25 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:19 PM से 12:02 AM जुलाई 02 तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 01:21 PM से 03:01 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 08:20 AM से 10:01 AM तक है। यमगण्ड 05:00 AM से 06:40 AM तक। दुर्मुहूर्त 09:27 AM से 10:21 AM फिर 02:48 PM से 03:41 PM तक रहेगा। विंछुड़ो पूरे दिन।

मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यहां पढ़ें