Aaj Ka Panchang 01 June 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। इसलिए गंगा स्नान के लिए यह दिन बेहद ही शुभ माना गया है। अगर किसी कारण गंगा घाट पर पहुंच पाना संभव न हो तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा का जल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि में तो चन्द्र कन्या राशि में गोचर है। जानिए पंचांग अनुसार गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

गंगा दशहरा मुहूर्त:
दशमी तिथि प्रारम्भ – मई 31, 2020 को 05:36 PM बजे
दशमी तिथि समाप्त – जून 01, 2020 को 02:57 PM बजे
हस्त नक्षत्र प्रारम्भ – जून 01, 2020 को 03:01 AM बजे
हस्त नक्षत्र समाप्त – जून 02, 2020 को 01:03 AM बजे
व्यतीपात योग प्रारम्भ – जून 01, 2020 को 01:18 PM बजे
व्यतीपात योग समाप्त – जून 02, 2020 को 09:53 AM बजे
स्नान-ध्यान और दान के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक है।

Ganga Dussehra 2020: गंगा दशहरा की पूजा विधि, मुहूर्त, व्रत कथा यहां देखें

शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:29 AM से 12:23 PM तक रहेगा। रवि योग 05:12 AM से 01:03 AM मई 2 जून तक रहेगा। अमृत काल 07:33 PM से 09:01 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:11 PM से 03:05 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:27 PM से 06:51 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:40 PM से 07:43 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:35 PM से 12:17 AM 2 जून तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 06:53 AM से 08:34 AM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 01:37 PM से 03:18 PM तक है। यमगण्ड 10:15 AM से 11:56 AM तक। पहला दुर्मुहूर्त 12:23 PM से 01:17 PM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 03:05 PM से 03:59 PM तक। वर्ज्य 10:44 AM से 12:12 PM तक रहेगा।